धमाल मचाने वाले हैं जूनियर NTR, 'देवरा' की एडवांस बुकिंग में 200% का भयंकर उछाल

Updated on 25-09-2024 12:44 PM
तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 'देवरा' ओपनिंग डे पर धमाल मचाने की तैयारी में है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग में दूसरे दिन मंगलवार को 200% से भी अध‍िक की तेजी आई है। जबकि अभी प्री-सेल्‍स के लिए दो दिनों का वक्‍त और बचा है। बुधवार सुबह तक वर्ल्‍डवाइड फिल्‍म की ग्रॉस एडवांस बुकिंग 50 करोड़ तक पहुंच चुकी है। कोराटाला शिवा के डायरेक्‍शन में बनी इस एक्‍शन-ड्रामा फिल्‍म में जान्‍हवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। 'देवरा' शुक्रवार, 27 सितंबर को रिलीज हो रही है।

जूनियर NTR दो साल पहले 2022 में RRR से धमाल मचाने के बाद पर्दे पर 'देवरा' के साथ लौट रहे हैं। फिल्‍म के ट्रेलर और गानों को फैंस ने जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स दिया है। खास बात यह भी है कि RRR के बाद एक्‍टर की फैन फॉलोइंग में दुनियाभर में खूब इजाफा हुआ है। इस फिल्‍म को लेकर फैंस का उतावलापन इसलिए भी है कि एक्‍टर की पिछली सोलो हीरो फिल्‍म 'अरविंदा समेथा' साल 2018 में रिलीज हुई थी। यानी 6 साल बाद Jr NTR पर्दे पर अपनी सोलो हीरो फिल्‍म लेकर आ रहे हैं।

रिलीज से पहले 17.33 करोड़ कमा चुकी है 'देवरा'


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे के लिए 'देवरा' की एडवांस बुकिंग सोमवार को शुरू हुई थी, और 24 घंटे में देश में इसके 2 लाख से अध‍िक टिकट बिके थे। जबकि बुधवार सुबह तक करीब 48 घंटों में अब इसके 6.77 लाख टिकटों की प्री-सेल्‍स बुकिंग हो चुकी है। इसकी बदौलत फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही घरेलू बाजार में 17.33 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और करीब 29.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को यह 200% से अध‍िक की तेजी है।

हिंदी में 1.62 करोड़ रुपये की प्री-सेल्‍स बुकिंग


'देवरा' देशभर में तेलुगू के साथ ही तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ में भी रिलीज हो रही है। जाहिर तौर पर एडवांस बुकिंग में सबसे अध‍िक 6.64 लाख टिकट तेलुगू वर्जन के बिके हैं, जिनसे 17.14 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। हिंदी वर्जन में इस फिल्‍म ने दो दिनों की एडवांस बुकिंग से 1.62 करोड़ का कारोबार किया है। अभी बुधवार और गुरुवार को भी एडवांस बुकिंग होनी है। ऐसे में आंकड़ों में और तेजी आने की संभावना है।

'देवरा' की वर्ल्‍डवाइड 50 करोड़ की एडवांस बुकिंग


बताया जाता है कि ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर जूनियर NTR के फैंस फिल्‍म को हाथों हाथ ले रहे हैं। मंगलवार तक देश और विदेश मिलाकर करीब 50 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जिस रफ्तार से टिकट बिक रहे हैं, बहुत आश्‍चर्य नहीं होगा यदि यह फिल्‍म पहले दिन वर्ल्‍डवाइड 100 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ले।

प्रभास एकलौते तेलुगू स्‍टार, जिनकी फिल्‍म पहले दिन 100 करोड़ पार


जूनियर एनटीआर से पहले प्रभास एकलौते ऐसे तेलुगू सुपरस्‍टार हैं, जिनकी फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 100 करोड़ का बिजनस किया है। वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पहले दिन उनकी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म 'अरविंदा समेथा' ही है, जिसने ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 58 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.