जूनियर NTR की 300 करोड़ क्‍लब में धमाकेदार एंट्री, गांधी जयंती पर हिंदी में भी दिखा दम

Updated on 03-10-2024 01:34 PM
जूनियर एनटीआर की 'देवरा: पार्ट 1' के लिए गांधी जयंती एकसाथ कई नई सौगात लेकर आई। रिलीज के छठे दिन बुधवार को जहां यह फिल्‍म देश में 200 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा बन गई है, वहीं वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ क्‍लब में एंट्री मिल गई है। इतना ही नहीं, जिस हिंदी वर्जन में फिल्‍म पहले दिन से मशक्‍कत कर रही थी, अब वहां भी पकड़ मजबूत हो रही है। बुधवार को गांधी जयंती के कारण हिंदी में भी फिल्‍म की कमाई में 50% से अध‍िक का उछाल आया है।

कोरटाला श‍िवा के डायरेक्‍शन में बनी 'देवरा' एक एक्‍शन-ड्रामा फिल्‍म है। जूनियर एनटीआर फिल्‍म में डबल रोल में हैं, जबकि उनके साथ सैफ अली खान, प्रकाश राज बार जान्‍हवी कपूर हैं। फिल्‍म का बजट 300 करोड़ रुपये है और इसने छह दिनों में ही ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर अपने बजट से अध‍िक की ग्रॉस कमाई कर ली है।

देवरा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 6


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर एनटीआर की 'देवरा' को गांधी जयंती की छुट्टी का जबरदस्‍त फायदा मिला है। सभी पांच भाषाओं को मिलाकर फिल्‍म ने बुधवार को 21.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले मंगलवार को इसने 14.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यानी गांधी जयंती के कारण कमाई में 50% की बढ़ोतरी आई है। फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब देश में 208.35 करोड़ रुपये है।

हिंदी वर्जन से 'देवरा' की कमाई में आया उछाल


'देवरा' की कमाई का सबसे बड़ा हिस्‍सा तेलुगू वर्जन से आ रहा है। छह दिनों में फिल्‍म ने तेलुगू से 159.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी वर्जन में फिल्‍म की हालत पहले दिन से ही थोड़ी सुस्‍त थी। लेकिन बुधवार को इसमें भी 50% का उछाल आया है। 6ठे दिन 'देवरा' ने हिंदी वर्जन से 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि हिंदी से कुल कमाई 41.75 करोड़ रुपये है।

'देवरा: पार्ट 1' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 6


बुधवार को वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में भी फिल्‍म ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। छह दिनों में इसने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर 314.00 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। इसमें से विदेशों में 67.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। हालांकि, सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्‍मों की लिस्‍ट में जगह बनाने के लिए इसे अभी थोड़ी और मेहनत करनी होगी, क्‍योंकि रास्‍ता लंबा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.