जस्टिन बीबर पिता तो हैली बनीं मां, सिंगर ने नन्हें राजकुमार की दिखाई झलक, बताया क्या रखा है लाडले का नाम
Updated on
24-08-2024 05:53 PM
दुनिया के पॉप्युलर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और मॉडल हैली बीबर आखिरकार पेरेंट्स बन गए हैं। उनके घर किलकारियां गूंजी हैं। सिंगर की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है। साथ ही लाडले की एक झलक भी दिखाई है और उसका क्या नाम रखा है, वह भी बताया है। 24 अगस्त को उन्होंने पहले बच्चे का स्वागत किया और एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया, जिस पर लोगों की बधाइयों का तांता लग गया।
शनिवार, 24 अगस्त को जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नन्हें राजकुमार के पैरों की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके पैर सफेद कपड़े में लिपटे हुए थे और उन्होंने लिखा, 'वेलकम होम जैक ब्लूज बीबर।' हैली ने भी कुछ ही देर बाद यही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट की, जिसमें बच्चे का नाम और एक टेडी बियर के साथ नीले दिल वाली इमोजी लगाई थी।
जस्टिन बीबर को मिली बधाइयां
जस्टिन बीबर ने हैली की प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर ही जानकारी दी थी, जिसके बाद वह लगातार चर्चा में बने रहे। इस साल वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी परफॉर्म करने के लिए भारत आए थे। मुबई के जियो सेंटर में उनका कॉन्सर्ट हुआ था, जिसकी तमाम क्लिप्स वायरल हुई थीं और सभी ने लोगों का ध्यान खींचा था। हर कोई उनका तबसे दीवाना है, जब उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख अपनी आवाज से सब पर अपना जादू चला दिया था।
जस्टिन बीबर बच्चे पैदा करने पर क्या बोले थे?
सिंगर के घर आए इस नन्हें मेहमान की खुशखबरी पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। फोटोग्राफर डब्बू रतनानी और एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने बधाई दी है। 'द एलेन शो' में एक बार सिंगर ने कहा था, 'मैं उतने ही बच्चें करूंगा, जितने हैली चाहती है। मैं अपना एक ग्रुप बनाऊंगा। मुझे लगता है कि शरीर उसका है और वह जो भी करना चाहती है, कर सकती है।' वहीं, हैली ने 'संडे टाइम्स' से बातचीत में कहा था कि वह बच्चा पैदा करने से 'डरती' थीं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…