पहली बार पिता बनने वाले हैं जस्टिन बीबर:बेबी बंप के साथ वाइफ की फोटोज शेयर कर अनाउंस की प्रेगनेंसी

Updated on 10-05-2024 01:03 PM

कनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर पिता बनने वाले हैं। उन्होंने बेबी बंप के साथ वाइफ हैली की फोटोज शेयर कर प्रेगनेंसी अनाउंस की है। शादी के 6 साल बाद कपल पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। दोनों इस पल के लिए बेहद एक्साइटेड भी हैं।

जस्टिन ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गईं तस्वीरों में उनकी वाइफ हैली का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इन वीडियो और तस्वीरों के साथ उन्होंने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।

रिपोर्ट्स का दावा- हैली थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं
कपल ने यह जानकारी नहीं दी है कि उनका नन्हा मेहमान दुनिया में कब आएगा। हालांकि, TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, हैली थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं।

2018 में दोनों की थी शादी
पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन बीबर ने 7 जुलाई 2018 को मॉडल हैली बाल्डविन से सगाई कर ली। इसी बीच खबरें रहीं कि दोनों 2015 से रिलेशनशिप में थे, लेकिन 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों ने नवंबर 2018 में शादी करने के बाद 2019 में परिवार और दोस्तों के लिए साउथ कैलिफोर्निया में वेडिंग सेरेमनी रखी थी।

सेलेना गोमेज को डेट कर चुके हैं जस्टिन
जस्टिन ने हैली से पहले सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज से अफेयर था। 2010 में दोनों की मुलाकात हुई थी। हालांकि, 2 साल बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था। 2 सालों तक अलग रहने के बाद दोनों ने फिर रिश्ते को मौका दिया और साथ रहने लगे। साल 2016 में खबरें रहीं कि सेलेना मशहूर सिंगर चार्ली पुथ को डेट कर रही हैं। कई उतार-चढ़ाव के बाद दोनों ने 2018 में फाइनल ब्रेकअप कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.