कमला नेहरू अस्पताल दुर्घटना : कलेक्टर ने शासन को भेजी प्रारंभिक रिपोर्ट

Updated on 11-11-2021 05:33 PM

भोपाल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भोपाल अविनाश लवानिया ने कमला नेहरू अस्पताल में हुई अग्नि दुर्घटना के सम्बंध में एक प्रारंभिक रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी है।

श्री लवानिया द्वारा राज्य शासन को प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया है कि सम्बंधित विभागाध्यक्ष डॉ.ज्योत्सना श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि 08 नवंबर 2021 को रात्रि लगभग 08.30 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु किटिकल वार्ड ( SNCU ) के आऊटबॉर्न वार्ड में भर्ती एक बच्चे के वेंटीलेटर को वहां उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर उनके सहयोगी द्वारा चालू करने के लिये प्लग लगाया गया जिसके थोड़ी देर पश्चात अचानक उसमें स्पार्क से आग लग गई

 जिसे वहीं उपस्थित डॉक्टर द्वारा फायर एक्स्टींगविशर की सहायता से तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया गया यधपि आग पर काबू पा लिया गया किन्तु पूरे कमरे में धुंआ फैल गया तथा उसके पश्चात भी वेंटीलेटर के अन्दर से धुंआ निकलता रहा जिससे कमरे में एवं आसपास काफी मात्रा में धुंआ फैल गया घटना के समय उपस्थित मेडीकल स्टाफ एवं बच्चों के परिजनों ने आसपास की खिड़कियों के कांच तोड़ दिये जिससे धुएं का निकास आसानी से हो सके, साथ ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर बुलाया गया

जिला प्रशासन, नगर निगम तथा पुलिस प्रशासन का दल भी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गया एवं बचाव कार्य तेजी से किया गया। मेडीकल स्टाफ, प्रशासन परिजनों द्वारा वॉर्ड में भर्ती सभी बच्चों को वार्ड से बाहर निकाला गया। किन्तु इस अवधि में उपरोक्त घटना के कारण चार नवजात शिशुओं की मृत्यु हो गई जिनके नाम बेबी ऑफ सोनाली पिता अरुण, बेबी ऑफ शाजमा पिता रईस कुरैशी, बेबी ऑफ इरफान पिता राशिद और बेबी ऑफ रचना पिता अंकुर यादव  कुछ ही समय पश्चात् मृत्यु हो गई।

विभागाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कुल 40 बच्चे वॉर्ड में भर्ती थे जिनमें से 36 बच्चों को सकुशल शिफ्ट किया गया एवं 04 बच्चों जिनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी उनको मर्चुरी भेजा गया। स्थिति सामान्य होने पर सकुशल शिफ्ट किये गये नवजात शिशुओं को उनके परिजनों को दिखाया गया

सभी परिजनों द्वारा अपने-अपने बच्चों की पहचान कर ली गई तथा घटना में जिन 04 बच्चों की मृत्यु हो गई उसमें से तीन बच्चों को उनके परिजनों को पोस्टमार्टम उपरांत सौंपा गया एवं एक बच्चे के परिजनों द्वारा संशय व्यक्त किया गया इस कारण से उनकी सहमति से डीएनए सेम्पल लेकर लेब भेजा गया एवं पोस्टमार्टम किये जाने के बाद मर्म्युरी में सुरक्षित रखा गया है

कमला नेहरू अस्पताल की तीसरी मंजिल के नवजात शिशुओं के किटीकल वार्ड में अग्नि दुर्घटना से हुई क्षति को ठीक करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है शीघ्र ही बच्चों के नवजात शिशु किटीकल वार्ड ( SNCU ) को पुनः प्रारम्भ कर लिया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.