शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का निधन, टीवी शो पर कही थी ऐसी बात जिसे याद करेगी हर एक मां
Updated on
15-02-2024 01:51 PM
शहीद विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके बेटे और कारगिल युद्ध (1999) के परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'शेरशाह' लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शहीद विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता जीएल बत्रा और उनकी मां खूब चर्चा में रही थीं, जो टीवी शो 'इंडियन आइडल' पर काफी इमोशनल होती दिखी थीं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' के रियल किरदार परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की मां का निधन हो गया। कमलकांत बत्रा 77 साल की थीं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में अंतिम सांसें ली हैं। बताया जा रहा है कि निधन की वजह हार्ट अटैक है। रिपोर्ट में ये बताया गया है कि कमलकांत बत्रा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और बुधवार को हार्ट अटैक के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। खबर है कि पालमपुर में आज गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
'शेरशाह' के दौरान अपने बेटे के लिए दोनों भावुक होते दिखे थे पैरेंट्स
इसी के साथ एक बार फिर इंटरनेट पर विक्रम बत्रा के माता-पिता के वो वीडियो नजर आ रहे हैं जिसमें 'शेरशाह' के दौरान अपने बेटे के लिए दोनों भावुक होते दिखे थे। हालांकि, हर बार उन्होंने इमोशनल होने के साथ-साथ बेटे पर गर्व भी जताया था।
'मुझे गर्व है कि मैंने ऐसा बेटा पैदा किया'
कमलकांत बत्रा टीवी शो 'इंडियन आइडल' पर पहुंची थीं, जहां वह सिंगर पवनदीप का गाना सुनकर बेटे के लिए काफी इमोशनल होती दिखी थीं। तब उन्होंने आंखों में आंसू लिए ये भी कहा था- मुझे गर्व है कि मैंने ऐसा बेटा पैदा किया और अपने देश को समर्पित किया। वहीं फिल्म के प्रीमियर के दौरान उन्होंने कहा था- मैं बहुत भावुक हो गई थी जब बेटे को गोली लग जाती है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…