Kangana ने 'एयरपोर्ट लुक' को कहा अलविदा! फैशन इंडस्ट्री को कोसा, बोलीं- ये मैंने ही शुरू किया था, धिक्कार है

Updated on 03-06-2023 08:10 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को फिल्मों के अलावा उनके बोल्ड स्टेटमेंट की वजह से भी जाना जाता है। वो लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और खुलकर बोलती हैं। अब उन्होंने एयरपोर्ट लुक्स को अलविदा कह दिया है। उन्होंने दावा किया है कि इस ट्रेंड की शुरुआत उन्होंने ही की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं और उनका ब्रेनवॉश करने के लिए फैशन इंडस्ट्री को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई है।
Kangana Ranaut Airport Look: कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने इंडिया में एयरपोर्ट लुक के चलन की जिम्मेदारी ली। कैप्शन में लिखा, 'मैंने ही इस बेवकूफ एयरपोर्ट लुक्स की शुरुआत की थी।' उन्होंने इसके लिए खुद को दोषी ठहराया। फिर खुद को 'पूंजीवाद का शिकार' के रूप में टैग किया

फैशन इंडस्ट्री को कोसा

36 साल की एक्ट्रेस ने कहा, 'मैगजीन के एडिटर्स और फैशन इंडस्ट्री के माध्यम से एक वेस्टर्न महिला दिखने के लिए ब्रेनवॉश किया गया, ताकि मैं इंटरनेशनल डिजाइनरों की जेब भर सकूं। माहौल पर मेरी पसंद के प्रभाव के बारे में परवाह किए बिना हमेशा कपड़े खरीदने में शर्म आती है।'
वो आगे लिखती हैं, 'जबकि मैं एक बिंबो की तरह काम करती हूं, सिस्टम मुझे एक फैशनिस्टा के रूप में सम्मानित करता है, जो मुझे और ज्यादा इंटरनेशनल ब्रांड्स को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करता है। जबकि मेरे अपने लोग जैसे बुनकर और हस्तशिल्प पुरुष धीमी और स्थिर मौत मर रहे हैं। फिर वे चालाकी से मेरे पहने जाने वाले हर चीज (कपड़ों) की कीमत लगाना शुरू कर देते हैं।'

कंगना का ये है नजरिया

कंगना ने कहा कि फैशन ब्रांड सिर्फ कपड़े और बैग भेजकर आपको उनके लिए मुफ्त में काम करवाते हैं, वे पूरी सभ्यता की संस्कृतियों और परंपराओं को हाईजैक करना शुरू कर देते हैं।

एयरपोर्ट लुक को कहा अलविदा

कंगना ने खुद से सवाल किया कि अगर एक भारतीय महिला ऐसी दिखती है तो एक अमेरिकी महिला कैसी दिखती है! इस ट्रेंड को अलविदा कहते हुए उन्होंने कहा, 'अलविदा एयरपोर्ट लुक, ऐसा लगता है कि हम उस फेज से आगे निकल गए हैं। अब समय आ गया है कि अगर मैं एक कपड़ा भी खरीद लूं, तो मैं खुद से पूछती हूं कि इससे कितने भारतीयों को फायदा होगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.