कंगना रनौत की 8 साल में 8 फिल्‍में हो चुकी हैं फ्लॉप, जानिए ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी 'तेजस'

Updated on 26-10-2023 02:39 PM
चार बार नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना रनौत बॉलीवुड की 'क्‍वीन' कही जाती हैं। साल 2013 में रिलीज 'क्‍वीन' से लेकर 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्‍मों ने उन्‍हें यह तमगा दिया। लेकिन यह भी कटु सत्‍य है कि बीते 8 साल से वो एक अदद हिट फिल्‍म के लिए तरस रही हैं। उनकी प‍िछली रिलीज 'धाकड़' डिजास्‍टर साबित हुई थी। यही नहीं, साल 2015 में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' के ब्‍लॉकबस्‍टर होने के बाद कंगना की बैक टू बैक 8 फिल्‍में या तो फ्लॉप हुई हैं या फिर डिजास्‍टर। इसके अलावा उनकी एक फिल्‍म 'मण‍िकर्ण‍िका' एवरेज रही। अब शुक्रवार, 27 अक्‍टूबर को कंगना की नई फिल्‍म 'तेजस' रिलीज हो रही है। जाहिर तौर पर एक्‍ट्रेस और उनके फैंस को इससे बहुत उम्‍मीदें हैं, लेकिन बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़े ओपनिंग डे पर बहुत अच्‍छी खबर लाती नहीं दिख रही हैं।

सर्वेश मेवाड़ा के डायरेक्‍शन में बनी 'तेजस' में कंगना रनौत वायुसेना की पायलट तेजस गिल का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्‍म के ट्रेलर को सिनेमा के दर्शकों ने जरूर पसंद किया है। हालांकि, एडवांस बुकिंग के आंकड़े संतोषजनक नहीं हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्‍ली-एनसीआर के मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन पीवीआर और सिनेपॉलिस में बुधवार रात तक 'तेजस' की महज 2700 टिकटों की ही एडवांस बुकिंग हुई है। कमोबेश यही हाल मुंबई, राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍य प्रदेश और आंध्र जैसे देश के बाकी मास सर्किट्स का भी है। हालांकि, अभी एडवांस बुकिंग के लिए गुरुवार का दिन भी बाकी है।

पहले दिन कितना कमाएगी कंगना रनौत की 'तेजस'

सुस्‍त एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान यही है कि शुक्रवार को बॉक्‍स ऑफिस पर 'तेजस' की शुरुआत बहुत धीमी रहने वाली है। रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से यह फिल्‍म 1-1.50 करोड़ रुपये की कमाई करती हुई नजर आ रही है। जबकि पहले दिन यह फिल्‍म 2-3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन करती हुई दिख रही है। गौर करने वाली बात यह है कि बॉक्‍स ऑफिस पर इस वक्‍त 'गणपत', 'मिशन रानीगंज', 'यारियां 2', 'फुकरे 3' और 'जवान' भी चल रही हैं। 'जवान' जहां करीब 50 दिनों का सफर पूरा कर थक चुकी हैं, वहीं बाकी फिल्‍मों का हाल भी बहुत बुरा है।

'तेजस' की कहानी और कास्‍ट

कंगना की नई फिल्‍म 'तेजस' भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पायलट तेजस गिल की कहानी है, जो भारतीय नागरिकों को आतंकवादियों से बचाने के मिशन पर निकलती है। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म भारतीयों में गर्व की गहरी भावना को देखते हुए उसी थीम पर बनाई गई है। फिल्‍म देश और देशवासियों की रक्षा करते हुए भारतीय वायुसेना के पायलटों के सामने आने वाली चुनौतियों को भी दिखाती है। फिल्‍म में कंगना रनौत के अलावा अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विषक नायर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.