कंगना ने बोले तीखे बोल, कहा- किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा है, घर में घुसकर मारूंगी

Updated on 06-02-2023 06:50 PM
कंगना रनौत एक बार फिर से सोशल मीडिया पर फिल्म माफिया के खिलाफ गुस्सा उगलती नजर आई हैं। कंगना ने अपनी ये भड़ास इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर रखी है। कंगना ने अपने पोस्ट में फिल्म माफिया के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा है कि वे सुधर जाएं वर्ना घर में घुसकर मारने तक की धमकी दे डाली है।

कंगना ने अपने इस पोस्ट में लिखा है, 'जो भी लोग मेरे लिए परेशान थे उन्हें बता दूं कि बीती रात से मेरे आसपास ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं हुई है, कोई मुझे फॉलो नहीं कर रहा न तो कैमरे के साथ और न ही बिना कैमरे के। देखो, जो भूत लातों से मानते हैं वो तो सिर्फ लातों से ही मानते हैं।'

    कहा- ये संदेश चंगू मंगू गैंग के लिए है

    उन्होंने आगे लिखा है, 'ये संदेश चंगू मंगू गैंग के लिए है- बच्चो, तुम्हारा किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा है, सुधर जाओ नहीं तो घर में घुसकर मारूंगी और जिनको लगता है कि मैं पागल हूं तुमको ये तो पता है कि मैं पागल हूं लेकिन ये नहीं पता कि कितनी बड़ी वाली हूं।' इस पूरी कहानी से पहले की बातें एक बार फिर से जान लें।

    कंगना ने लगाया था पीछा करने का आरोप

    दरअस कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा था कि उनका कोई पीछा कर रहा है, कोई जासूसी कर रहा है। उन्होंने कहा था कि सड़कों से लेकर बिल्डिंग की पार्किंग और घर की छत पर भी उनका पीछा किया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें पकड़ने के लिए वे जूम लेंस भी लगाते हैं। कंगना ने कहा था, 'पपाराजी स्टार्स से तभी मिल पाते हैं जब उन्हें इस बात खबर दी जाती है और वे क्लिक तभी करते हैं जब उन्हें पैसे दिए जाते हैं। मैं या मेरी टीम उन्हें पैसे नहीं देते तो कौन दे रहा है?'

    कंगना ने कहा- एक कैसानोवा और उनकी पत्नी उन्हें फॉलो कर रहे

    कंगना ने कहा था कि सुबह में साढ़े 6 बजे मैं बाहर निकली, मेरी तस्वीरें क्लिक की गईं, इनको शेड्यूल कैसे मिलता है। उन्होंने लिखा था- वो इन तस्वीरों का क्या करते हैं, मेरी आने-जाने की जानकारी किसी को नहीं थी तो उनको कैसे पता लगी। कंगना ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा था कि हो सकता है कि एक कैसानोवा और उनकी पत्नी उन्हें फॉलो कर रहे हों और उनका वॉट्सऐप चैट लीक कर रहा हो। कंगना ने किसी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन जिस तरह से बातें कही गई हैं उसे देखकर लोगों ने कहा है कि कहीं उनका इशारा रणबीर और आलिया की तरफ तो नहीं!

    कहा- माफिया ब्रिगेट का वाइस प्रेसिडेंट

    कंगना ने लिखा था कि उन्हें यकीन है कि उनका वॉट्सऐप डेटा लीक किया जा रहा है। कंगना ने इशारा करते हुए कहा था- ये ऑब्सेस्ड नेपो माफिया जो एक बार बिन बुलाए मेरे दरवाजे तक पहुंच गया था, जो एक वुमनाइजर के तौर पर फेमस रहा है, उसके कई महिलाओं से रिलेशन रहे और अब माफिया ब्रिगेट का वाइस प्रेसिडेंट है। कंगना ने लिखा, 'अपना वाइफ को प्रड्यूसर बनाने के लिए मजबूर किया, वो महिला केंद्रित फिल्में करें और वो मेरे जैसे ही कपड़े पहनती है और उसने मेरे घर जैसा ही इंटीरियर करवाया है। उन्होंने मेरे स्टाइलिस्ट को रखा है और उनकी पत्नी ऐसे व्यवहार को बढ़ावा देती है। उसने अपनी शादी में वही साड़ी पहनी जो मैंने अपने भाई की शादी के रिसेप्शन पर पहनी थी। ये अजीब है। एक कॉस्ट्यूम डिजाइन फ्रेंड जो मेरे साथ एक दशक से से अधिक समय तक मेरे साथ था वह अब इस कपल के साथ काम कर रहा है।'

    'वो मुसीबत में पड़ गया तो उसकी पार्टनर और बच्चा भी मुश्किल में पड़ेंगे'

    इतना ही नहीं कंगना ने आगे इन दोनों पर और भी आरोप लगाए और कहा, 'मेरे फाइनेंसर्स और बिजनेस पार्टनर्स बिना कोई वजह दिए आखिरी वक्त में डील कैंसिल कर देते हैं। मुझे लग रहा है कि वो मुझे मानसित तनाव में डालने की कोशिश कर रहा है। वो दोनों एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं। मेरी सलाह है कि उसे (लड़की को ) ये सब करने से इनकार करना चाहिए, वो ये सब डेटा कैसे पा रहा है और इसका क्या कर रहा। अगर वो मुसीबत में पड़ गया तो उसकी पार्टनर और बच्चा भी मुश्किल में पड़ जाएंगे।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
     05 August 2026
    किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
     05 August 2026
    आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
     05 August 2026
    नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
     05 August 2026
    एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
     01 August 2026
    जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
     01 August 2026
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
     01 August 2026
    भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
     01 August 2026
    नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
    Advt.