कपिल शर्मा की बेटी अनायरा का वीडियो वायरल, पपाराजी को देख बोली- पापा आपने बोला था फोटो नहीं लेंगे
Updated on
22-05-2024 02:19 PM
कपिल शर्मा हाल ही पत्नी गिन्नी चतरथ और बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। लेकिन इस दौरान कपिल और उनकी वाइफ से ज्यादा बेटी अनायरा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अनायरा के अंदाज को देख पपाराजी भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल जैसे ही कपिल की बेटी अनायरा ने एयरपोर्ट पर पपाराजी को देखा, तो वह नाराज हो गई और पापा से शिकायत करती दिखी। जिस क्यूट अंदाज में अनायरा ने पापा कपिल शर्मा से पपाराजी की शिकायत की, उसे देख फैंस भी फिदा हो गए।
Kapil Sharma पत्नी और बच्चों के साथ फ्लाइट पकड़ने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर थे। Anayra Sharm ने मम्मा का हाथ पकड़ा हुआ था और कपिल ने बेटे को गोद में लिया हुआ था। जहां उन्होंने पपाराजी को पोज दिए, वहीं अनायरा थोड़ा सा नाखुश हो गईं और शिकायती लहजे में कपिल शर्मा से बोलीं, 'पापा, आपने बोला था फोटोज क्लिक नहीं करेंगे।' इतना सुनकर कपिल के साथ-साथ पपाराजी भी हंस पड़े।
पपाराजी को देख बोली- पापा आपने बोला था फोटो नहीं खींचेंगे
वहीं, जब गिन्नी चतरथ ने बेटी अनायरा से पपाराजी को बाय बोलने के लिए कहा, तो वह न तो मुस्कुराई और ना ही कुछ जवाब दिया, पर उसके अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है। फैंस अनायरा की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ये छोटा पैकेट, बड़ा धमाका है।' एक और फैन ने लिखा है, 'कितनी क्यूट है यार।'
साढ़े चार साल की है अनायरा, एकदम तेजतर्रार
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा का जन्म दिसंबर 2019 में हुआ था, और वह अभी साढ़े चार साल की है। वहीं साल 2021 में कपिल और गिन्नी बेटे त्रिशान शर्मा के पैरेंट्स बने थे। कपिल इस वक्त अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर चर्चा में हैं, जिसे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही इस शो का पहला सीजन खत्म हुआ, और टीम ने दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…