नया पंचायत भवन बनने से कापूबहरा वासियों को मिला रोजगार

Updated on 16-09-2021 07:20 PM

कोरबा  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जिले में स्थायी परि सम्पत्तियों का निर्माण किया जा रहा है जो कि ग्रामीणों के लिए बहुउपयोगी साबित हो रही है। गांवो में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनरेगा के तहत विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों से एक ओर ग्राम वासियों को निर्मित परि संपत्तियों का लाभ मिल रहा है वहीं दूसरी ओर लोगों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार भी मिल रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पंचायत कापूबहरा में मनरेगा एवं खनिज न्यास की राशि से नवीन पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। नया पंचायत भवन के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को अपने गांव में ही पंचायत से संबंधित कामों के लिए सहुलियत हो रही है। नया पंचायत भवन बनने से कापूबहरा के ग्रामीण काफी खुश हैं।

       जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुतर्रा का आश्रित ग्राम कापूबहरा में नया पंचायत भवन बनाया गया है। इस नए पंचायत में पंचायत भवन नहीं होने से ग्राम सभा, पंचायत की बैठकें, स्थानीय प्राथमिक शाला, बस्तीपारा में होती थी। यह प्राथमिक शाला छोटी तथा पुरानी थी जिसमें मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। ग्रामीणों को बैठकों के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध नहीं था। शासन की योजनाओं की जानकारी या लाभ जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, लोकसेवा गारंटी, प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए 5 किलोमीटर की दूरी तय करके ग्रामीणों को सुतर्रा ग्राम पंचायत जाना पड़ता था जिससे ग्रामीणों का समय, पैसा खर्च एवं परेशानी होेती थी। इन परेशानियों से निजात पाने के लिए प्रदुमराज रोजगार सहायक ने ग्रामीणों को मनरेगा से नए पंचायत भवन बनाए जाने के विषय में बताया जिससे ग्रामीणों मे खुशी की लहर दौड़ गई।

        नए पंचायत भवन का निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। पंचायत भवन निर्माण कार्य में नरेश, प्रेमसिंह, दिनेश, विदेशी, सावन, श्याम बाई, बुधवारा बाई आदि 34 ग्रामीणों को गांव में रोजगार मिलने से वह खुश हुए। नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण पूरा होने तक कुल 751 मानव दिवस सृजित किए गए। पंचायत भवन निर्माण में मनरेगा से 11 लाख 42 हजार रूपए एवं खनिज न्यास मद से 03 लाख रूपए, कुल 14 लाख 42 हजार रूपए राशि की लागत आई।

कापूबहरा में नवीन पंचायत भवन बन जाने से यहां के ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए अब सुतर्रा पांच किलोमीटर की दूरी तय नहीं करना पड़ रहा है। नए पंचायत भवन में सचिवालय तथा जनप्रतिनिधियों के बैठने के लिए पृथक से कक्षा है। पंचायत भवन में पानी, बिजली आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। नए पंचायत भवन बनने से पंचायत संबंधी बैठकों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो गया है, जिससे ग्रामीण खुश हैं। सरपंच श्रीमती बृजकंवर का कहना है कि मनरेगा योजना से ग्रामीणों को रोजगार मिल ही रहा है साथ ही गांव में स्थायी परिसंपत्ति निर्माण के तहत पंचायत भवन का भी निर्माण किया गया है। नए पंचायत भवन के बन जाने से  कापूबहरा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अब ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु पंजीयन, जाति-निवास प्रमाण पत्र, लोक सेवा गारंटी आदि की सुविधा गांव में ही पंचायत भवन में उपलब्ध हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.