Anushka Sharma का करियर बर्बाद करने वाले थे Karan Johar, पछतावा हुआ तो मांगी थी माफी, 7 साल पुराना वीडियो वायरल

Updated on 06-04-2023 08:29 PM
करण जौहर ने एक बार स्वीकार किया था कि शुरुआती दौर में अनुष्‍का शर्मा के करियर को तबाह करने की कोश‍िश की थी। यह किस्‍सा फिल्‍म 'रब ने बना दी जोड़ी' की कास्‍ट‍िंंग से जुड़ा हुआ है। आदित्‍य चोपड़ा को फिल्‍म में शाहरुख खान के साथ लीड एक्‍ट्रेस की तलाश थी। तब करण ने आदित्‍य से कहा था कि वह अनुष्‍का को साइन न करें। करण कथित तौर पर इस फिल्‍म में सोनम कपूर को कास्‍ट करवाना चाहते थे। हालांकि, जब उन्‍होंने अनुष्‍का शर्मा की 'बैंड बाजा बारात' में देखी तो खूब इंप्रेस हुए और एक्‍ट्रेस से माफी मांगने के बारे में सोचने लगे। अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ 2008 में र‍िलीज 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम किया था। यह फिल्‍म बॉक्‍स पर सुपरहिट रही थी।

बात साल 2016 की है। 18वें मियामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में मंच पर राजीव मसंद और अनुपमा चोपड़ा के साथ करण जौहर थे। वह वहां अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की कास्‍ट अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और ऐश्वर्या राय के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान अनुष्का के बारे में बात करते हुए करण ने कहा, 'मैं एक वक्‍त, अनुष्का शर्मा के करियर को पूरी तरह से खत्म करना चाहता था। जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे इनकी फोटो दिखाई, तो मैं ऐसा हो गया था कि नहीं, नहीं! पागल या क्या, तुम इसे साइन कर रहे हो, तुम पागल हो! तुम्‍हें इस फिल्‍म में अनुष्का शर्मा को साइन करने की कोई जरूरत नहीं है।' करण बताते हैं कि वह चाहते थे कि आदित्‍य उस समय एक दूसरी एक्ट्रेस को साइन करें।'

बाद में करण ने अनुष्का से मांगी माफी

करण अपनी बात आगे रखते हुए अनुष्‍का शर्मा से मंच पर भी माफी मांगते हैं और कहते हैं, 'लेकिन जब मैंने बैंड बाजा बारात देखी, तो मैंने अनुष्‍का को फोन किया और मुझे लगा कि मुझे उनसे माफी मांगनी चाहिए और तारीफ करनी चाहिए। माफी, इसलिए कि मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी कि अगर आदित्‍य ने मेरी बात मान ली होती तो मैं वाकई में एक बेहतरीन एक्‍ट्रेस के करियर ग्राफ को बर्बाद कर देता।'

करण जौहर को लोगों ने खूब कोसा

साल 2016 के इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया और हाल ही Reddit पर खूब शेयर किया गया था। तब बहुत से लोगों ने करण के बयान से नाराजगी जताई और उन्‍हें बुरा भला कहा। एक Reddit यूजर ने लिखा, 'वाह। वह खुद स्वीकार कर रहे हैं कि वो किसी के करियर को तबाह करने की कोशिश करते रहे।' एक अन्‍य ने लिखा, 'ये देख‍िए कि वह कैसे खुले तौर पर स्वीकार कर रहे हैं कि वह किसी के करियर को खत्‍म कर सकते हैं। वह कलाकारों के करियर ग्राफ को पूर तरह से बदलने की क्षमता रखते हैं।'

अनुष्‍का के सपोर्ट में उतरे फैंस

एक अन्‍य यूजर ने कहा, 'अगर करण जौहर, अनुष्का शर्मा के बारे में खुले तौर पर यह स्वीकार कर रहे हैं तो कल्पना करें कि उन्होंने कितने एक्टर्स के करियर के साथ ऐसा क‍िया होगा। यह सब हम कभी नहीं जान पाएंगे, क्योंकि उनमें से कईयों को तो शायद डेब्यू करने का मौका भी नहीं मिला होगा।' एक दूसरे यूजर ने वीडियो में अनुष्‍का शर्मा के बदले एक्‍सप्रेशंस पर लिखा, 'अनुष्का के चेहरे के बदलते भाव हो देखें। वह उन पुरानी यादों में खो गई हैं, जब उनके करियर को इस तरह से तहस-नहस करने की कोश‍िश की गई होगी। करण जौहर और उनके गैंग को लगता है कि वही यह तय करते हैं कि शोबिज में कौन आएगा और क्या काम करेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.