करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' है 'मस्ट वॉच'! कहा- फिल्म पावरफुल

Updated on 12-09-2024 03:27 PM
इसी साल मार्च में रिलीज हुई वुमन सेंट्रिक फिल्म 'क्रू' के बाद एक बार फिर करीना कपूर अपनी अगली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले 'द बकिंघम मर्डर्स' का फर्स्ट रिव्यू आ गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म मस्ट वॉच है, जिसमें करीना कपूर के किरदार को धारदार बताया गया है। इसी के साथ फिल्म को मस्ट वॉच फिल्म बताई जा रही है।

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था और अब 13 सितंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 'द बकिंघम मर्डर्स' का पहला रिव्यू भी आ गया है, जिसमें बताया गया है कि करीना के कंधों पर टिकी ये फिल्म कैसी है।

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था और अब 13 सितंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 'द बकिंघम मर्डर्स' का पहला रिव्यू भी आ गया है, जिसमें बताया गया है कि करीना के कंधों पर टिकी ये फिल्म कैसी है।

पर्सनल ट्रैजिडी और प्रफेशनल उथल-पुथल से जूझ रही एक पुलिस ऑफिसर के रूप में करीना की भूमिका में गहराई भी है और संवेदनशीलता भी है जो दिलकश और दिल को छू जानेवाली भी हैं।

फिल्म की पेंचदार कहानी, पहचान और किरदारों को इस कुशलता से बुना गया है जो स्टनिंग क्लाइमैक्स तक लेकर जाता है और ये अंत में आपको झकझोर कर रख देती है। गंभीर सामाजिक मुद्दों और शानदार परफॉर्मेंस पर अपनी बेबाक नजर के साथ, 'द बकिंघम मर्डर्स' पूरी तरह से मिस्ट्री सिनेमा लवर्स के लिए है।'

करीना की ये फिल्म को भाषाओं में हो रही रिलीज


बता दें कि इस फिल्म को दो भाषाओं (हिंदी-इंग्लिश (हिंग्लिश) और पूरी तरह हिंदी) में रिलीज किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 50% स्क्रीन हिंग्लिश वर्जन में और बाकी 50% स्क्रीन हिंदी वर्जन में दिखाया जाएगा।

इस फिल्म को करीना भी कर रही हैं प्रड्यूस


इस फिल्म में करीना कपूर खान के अलावा आश तंडन, रणवीर बरार और कीथ एलेन जैसे बेहतरीन कलाकारों की टीम शामिल है। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी को असिम अरोरा, कश्यप कपूर, और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है। ये फिल्म महाना फिल्म्स और TBM फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत की गई है। बालाजी टेलीफिल्म्स की इस फिल्म को शबाह कपूर, एकता आर कपूर, और पहली बार निर्माता बनीं करीना कपूर खान ने प्रड्यूस किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.