करीना दोनों बेटों को ‎सिखाएगी ‎‎कि वे किसी से भेदभाव ना करें

Updated on 19-10-2021 10:32 PM

मुंबई एक्ट्रेस करीना कपूर ने खुलासा किया है कि वह अपने दोनों बेटों को सिखाएंगीकि वह किसी से भेदभाव नहीं करें।वह सबको एक नजरिए से देखें।उन्होंने ये बयान एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के बारे में बात करते हुए दिया.करीना कपूर खान ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें किसी भी समुदाय में भेदभाव पसंद नहीं है।वह सबको बराबर मानने की विचारधारा पर विश्वास रखती हैं और चाहती हैं कि उनके बेटे भी इसमें विश्वास रखें।


उन्होंने कहा,”यहां तक कि उन्हें (एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी) ‘अलगकहना भी मुझे पसंद नहीं है।हम एक हैं।यही पूरा विचार है।लोग यह भी क्यों कह रहे हैं कियह अलग है’? नहीं! हम सभी अपने दिल, फेफड़े और लीवर के साथ एक जैसे हैं, तो हम उन्हें किसी और तरीके से क्यों देख रहे हैं? मैं ऐसा ही सोचती हूं और इसी तरह मैं हमेशा अपने बेटों को भी सोचने के लिए आगे कहूंगी.”करीना कपूर खान ने आगे कहा, “मैं आप लोगों से प्यार करती हूं! मुझे इस फैक्ट से प्यार है कि आप हमेशा मुझे इतना प्यार करते हैं।

मैं पूरी तरह पारदर्शिता के पक्ष में हूं और सैफ और मैं दोनों ऐसे लोग हैं जो पारदर्शी तरीके से जीवन जीते हैं और एलजीबीटीक्यू समुदाय से पूरी दुनिया में हमारे दोस्त हैं।हम खुले दिल और खुले विचारों वाले हैं और इसी तरह मैं अपने बच्चों को ऐसे ही पालने और सीख देने के लिए तैयार हूं।हम उनसे एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं और मुझे लगता है कि ऐसा ही होना चाहिए.” बात करें वर्कफ्रंट की, तो करीना कपूर खान को आखिरी बार अक्षय कुमार दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथगुड न्यूजमें देखा गया था।वह फिल्मलाल सिंह चड्ढामें आमिर खान के साथ दिखाई देंगी।


यह फिल्म हॉलीवुड फिल्मफॉरेस्ट गंपका हिंदी वर्जन है, जिसमें टॉम हैंक्स ने लीड रोल निभाया था। बता देंकि करीना कपूर खान ने इस साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया।दो महीने पहले उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि उनके दूसरे बेटे का पूरा नाम जहांगीर अली खान है।इसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। तैमूर अली खान के नाम पर भी ऐसा हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.