कर्नाटक ने रणजी ट्राफी के लिए मनीष पांडे को कप्तान बनाया

Updated on 02-06-2022 10:20 PM

मुम्बई कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ होने वाले रणजी ट्राफी के लिए अहम मुकाबले के लिए बल्लेबाज मनीष पांडे को कप्तान बनाया है क्योंकि लोकेश राहुल और और प्रसिद्ध कृष्णा राष्ट्रीय टीम में खेलने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं रहेंगे। 20 सदस्यीय कर्नाटक की टीम में मयंक अग्रवाल और करुण नायर को भी शामिल किया गया है।


इससे पहले कर्नाटक की टीम एलीट ग्रुप सी में पहले पायदान पर रही थी। टीम ने दो मुकाबले जीते थे और एक मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। कर्नाटक टीम में वी कौशिक की वापसी हुई है। स्पिनर के तौर पर टीम के पास कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचित और केसी करियप्पा रहेंगे।


कर्नाटक की चयन समिति के प्रमुख फजल खलील ने कहा कि हमें उम्मीद है कि टीम 9वीं बार रणजी ट्रॉफी जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस बार राहुल और कृष्णा जैसे खिलाड़ी नहीं हैं पर इसके बाद भी टीम को अपनी जीत का भरोसा है।
क्वार्टरफाइनल के लिए कर्नाटक की टीम है :


मनीष पांडे (कप्तान), समर्थ आर (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, सिद्धार्थ केवी, निश्चल डी, शरथ श्रीनिवास (विकेटकीपर), शरत बीआर (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, शुभांग हेगड़े, जे सुचित, केसी करियप्पा, रोनित मोरे, वी कौशिक, वैशाख विजयकुमार, एम वेंकटेश, विद्वत कावेरप्पा और किशन एस बेदारे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.