हाथ जोड़ और आंखें बंद कर कार्तिक आर्यन ने 'कटोरी' संग मनाया अपना 33वां हैप्पी बर्थडे, सामने आई खूबसूरत तस्वीर
Updated on
22-11-2023 02:59 PM
'भूल भुलैया 2' एक्टर कार्तिक आर्यन आज 22 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह अपने पालतू कुत्ते कटोरी के साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही हाथ जोड़कर सभी को शुक्रिया कह रहे हैं, सबका आभार व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, फैन्स भी जमकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई उन्हें बर्थडे विश कर रहा है।
कार्तिक ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें वह गोद में चॉकलेट केक लिए बैठे नजर आ रहे हैं। केक पर मोमबत्ती फूंकने से पहले वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं। काला पायजामा और टी-शर्ट पहने एक्टर के साथ उनकी पालतू कटोरी भी है। फोटो शेयर करते हुए कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।'
फैन्स और दोस्तों ने दी शुभकामनाएं
फिल्म इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। टाइगर श्रॉफ ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक भाई।ट रवीना टंडन ने कहा, 'जन्मदिन मुबारक हो!' मनीष मल्होत्रा, कृति खरबंदा, विक्रांत मैसी, वाणी कपूर और मनीषा कोइराला सहित अन्य लोगों ने भी एक्टर के इस खास दिन पर प्यार लुटाया।
मां ने नहीं खरीदने दी कार
हाल ही में फिल्म कम्पैनियन को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि वह खुद को जन्मदिन के मौके पर एक कार गिफ्ट करना चाहते हैं लेकिन उनकी मां ने खरीदने नहीं दिया। उन्होंने कहा था, 'मैं अपने जन्मदिन पर कार खरीदना चाहता था लेकिन मम्मी ने यह कहकर मना कर दिया कि पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा, शायद अगले साल या कुछ समय बाद, लेकिन अभी नहीं ले सकते। मुझे यह भी पता नहीं है कि मेरे पास कितने पैसे हैं, मुझे नहीं पता कि कौन सा अकाउंट है।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…