कार्तिक आर्यन ने दिवाली पार्टी में जीती नोटों की गड्डी

Updated on 17-10-2022 06:45 PM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक आर्यन हाथों में नोटों की गड्डी पकड़े नजर आ रहे हैं और आयुष्मान खुराना सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करते हुए बता रहे हैं कि ये आदमी बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि यहां दिवाली पार्टी में इतना सारा पैसा जीत गया है। वीडियो काफी क्यूट है और कार्तिक के हाथ में 500-500 के नोटों की गड्डी साफ देखी जा सकती है। कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

क्यूट अंदाज में प्रमोट की आयुष्मान की फिल्म
वीडियो में आयुष्मान खुराना कार्तिक आर्यन से पूछते हैं कि इतने सारे पैसे किस फिल्म को मिलने चाहिए? जवाब में कार्तिक आर्यन कहते हैं कि मुझे लगता है कि 'डॉक्टर-जी' को इतने पैसे मिलने चाहिए। मालूम हो कि आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर-जी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है जिसमें उन्होंने एक गायनकोलॉजिस्ट का रोल प्ले किया है।

कार्तिक ने प्रमोट की आयुष्मान की फिल्म

कार्तिक आर्यन कैमरे में देखकर लोगों से अपील करते हैं कि सभी लोग जाइए जल्द से जल्द और देखिए फिल्म डॉक्टर-जी अपने नजदीकी और दूर वाले सिनेमाघरों में। लेकिन जैसे ही कार्तिक आर्यन की बात खत्म होती है, वैसे ही आयुष्मान खुराना उन्हें वहां से जाने को कह देते हैं। आयुष्मान खुराना तुरंत कार्तिक आर्यन से कहते हैं कि अब जाओ, वापस जाओ अंदर खेलने के लिए। जाते-जाते कार्तिक आर्यन उसी क्यूट अंदाज में हंस देते हैं जो सबका फेवरिट है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.