कार्तिक बन सकते हैं अच्छे फिनिशर : गावस्कर

Updated on 20-04-2022 08:35 PM

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आईपीएल के 15 वें सत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जमकर प्रशंसा की है। गावस्कर ने कहा कि यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आगामी टी20 विश्व कप क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकता है। कार्तिक ने मौजूदा सत्र में अपनी टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32, 14, 44, 7, 34 और 66 रन की पारियां खेली है और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 209.57 और औसत 197 का रहा है। 
गावस्कर ने कहा कि कार्तिक टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं जो सही भी है। साथ ही कहा कि हमें इस विकेटकीपर बल्लेबाज की उम्र पर ध्यान देने की जगह उसका प्रदर्शन देखना चाहिये।  कार्तिक ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर 34 गेंद में नाबाद 66 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में टीम ने कठिन हालातों से उबर कर पांच विकेट पर 189 रन बनाने के बाद 16 रन से जीत दर्ज की और कार्तिक मैन ऑफ द मैच बने। 
गावस्कर ने कहा कि उसने अपने प्रदर्शन से मैच का रुख मोड़ दिया। वह वैसा ही काम कर रहा है जैसा कि छठे या सातवें क्रम के बल्लेबाज से टी20 विश्व कप में उम्मीद की जाएगी। कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 एकदिवसीय और 32 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.