RSIFF के मंच से बोलीं कटरीना कैफ- ZNMD का सीक्वल करना चाहती हूं

Updated on 08-12-2023 02:36 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित तीसरे रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में शामिल हुई थीं। यहां दर्शकों से संवाद करते हुए कटरीना ने कहा कि सिनेमा में हिट होने का पहले से कोई तय फार्मूला नहीं होता।

‘लकी हूं जो अच्छे डायरेक्टर्स के साथ काम करने को मिला’
एक्ट्रेस ने कहा- ‘यहां हम किसी ‘एक्स फैक्टर’ की उम्मीद नहीं कर सकते जो आपको हमेशा सफलता दिला दे। आप पहले से यह तय नहीं कर सकते कि रोल हिट होगा या यह स्क्रिप्ट चल जाएगी।

हम अक्सर अपने इंस्टिंक्ट के बेस पर रोल और स्क्रिप्ट चूज करते हैं, पर फिल्म तो डायरेक्टर बनाता है। मैं लकी हूं जो मुझे यश चोपड़ा, कबीर खान, रोहित शेट्टी और श्रीराम राघवन जैसे जीनियस डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिला।’

शाहरुख ने हमेशा मेरा सपोर्ट किया: कटरीना
कटरीना ने आगे कहा कि उन्हें हमेशा अच्छे लोगों का साथ मिला है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब यश चोपड़ा ने उन्हें शाहरुख खान के साथ ‘जब तक है जान’ में कास्ट किया था तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

दुर्भाग्यवश यह यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म थी। कैट ने यह भी कहा कि शाहरुख खान ने हमेशा उनका सपोर्ट किया है।

‘पापा तलाक के बाद अमेरिका चले गए, मां ने ही हम सबको पाला’
अपने परिवार के बारे में कटरीना ने कहा- ‘हम 6 बहनें हैं और मेरा परिवार इतना बड़ा है कि किसी दूसरे की हमें जरूरत ही नहीं पड़ती। हमारा आपसी सपोर्ट सिस्टम बहुत मजबूत रहा है। मेरी मां ने हमें निर्भय होना सिखाया।

मैं जब छोटी थी तभी मेरे पैरेंट्स का तलाक हो गया। पापा मोहम्मद कैफ एक कश्मीरी बिजनेस मैन और मां सुजैन टरकोट ब्रिटिश वकील और सोशल वर्कर हैं। तलाक के बाद पापा अमेरिका चले गए। मां ने ही हम सबको पाला-पोसा और बड़ा किया।

‘हमने लंदन पहुंचने के लिए काफी ट्रैवल किया’
हमारी फैमिली ने लंदन तक पहुंचने के लिए काफी ट्रैवल किया है। पहले हम हांगकांग से चाइना गए, फिर जापान, वहां से फ्रांस, स्विट्जरलैंड, हवाई, पोलैंड और बेल्जियम होते हुए लंदन पहुंचे।’

विक्की से डिस्कशन करती रहती हूं: कटरीना
कार्यक्रम में पति विक्की कौशल के साथ अपने रिश्ते के बारे में कटरीना कैफ ने कहा, ‘यह सच है कि हमारे विजन अलग-अलग हैं, पर हम हमेशा खुलकर बात करते हैं।आपस में डिस्कशन करते रहते हैं। यह डिस्कशन कभी बंद नहीं होना चाहिए।’

‘पहली फिल्म फ्लाॅप थी पर आज मेरी दर्जनों फिल्में सुपरहिट हैं’
स्टेज से अपने फैंस का शुक्रियाअदा करते हुए कटरीना ने कहा, ‘दर्शकों का प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड है। दर्शको ने हीं मुझे रचा है, अच्छा काम करना सिखाया। मैं मॉडलिंग से फिल्मों में आई हूं।

उस जमाने में मधु सप्रे मेरी रोल मॉडल और आईडल थीं। मेरी पहली ही फिल्म ‘बूम’ (2003) भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी पर आज मेरे हिस्से में दर्जनों सुपरहिट फिल्में हैं।’

एक डांस डायरेक्टर ने कहा था कि मैं कभी डांस नहीं कर सकती: कटरीना
कैट ने आगे कहा- ‘जब लोग मेरी आलोचना करते हैं तो मुझे भी दुःख होता है क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं। पर मैं उनकी बातों को अनसुना कर देती हूं और दोगुने उत्साह से काम में लग जाती हूं। एक समय था जब साउथ के एक डांस डायरेक्टर ने मुझे रिजेक्ट कर दिया था और सेट पर कहा था कि मैं डांस कर ही नहीं सकती। बाद में सबने देखा कि मेरे आइटम डांस काफी हिट हुए।’

‘श्रीराम राघवन के साथ काम करना मेरा सपना था’
अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के डायरेक्टर श्रीराम राघवन के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि वो जीनियस हैं। उनके साथ काम करना मेरा सपना था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे महसूस हुआ कि हर भाषा का अपना एक इमोशन होता है। भाषा बदलने पर इमोशन भी बदल जाता है।

इसमें मेरे अपोजिट साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति हैं। यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी।

बहुत मुश्किल था टाइगर-3 का एक्शन: कटरीना
वहीं हालिया रिलीज ‘टाइगर 3’ के एक्शन सीन पर बात करते हुए कटरीना ने कहा- ‘इसके लिए मुझे दो महीने तक दुनिया भर के एक्सपर्ट से हार्ड ट्रेनिंग लेनी पड़ी। फिल्म में एक टॉवेल एक्शन सीन है जिसे करना बहुत मुश्किल था, पर धीरे-धीरे प्रैक्टिस से वो हो गया।’

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का सीक्वल करना चाहती हूं’
जब कटरीना से पूछा गया कि उनकी अपनी ही कोई फेवरेट फिल्म है? तो उन्होंने 2009 में रिलीज हुई ‘न्यूयॉर्क’ का नाम लिया। इसके साथ उन्होंने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का सीक्वल बने। एक्ट्रेस ने बताया कि वो और फिल्म की बाकी स्टार कास्ट डायरेक्टर जोया अख्तर से कई बार कह चुके हैं कि इस फिल्म का सीक्वल बनाया जाना चाहिए। यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.