प्रेग्नेंट आलिया भट्ट से मिलकर उनका बेबी बंप छूना चाहती थीं कटरीना कैफ

Updated on 01-11-2022 07:45 PM

कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत रिलीज होने वाली हैं। फिल्म के प्रमोशन से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि जब वह आलिया भट्ट से मिलीं तो क्या करना चाहती थीं। इस पर कटरीना ने मजेदार जवाब दिया। कटरीना और आलिया दोनों एख ही जिम में जाती हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। बता दें कि आलिया रणबीर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कटरीना रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। दोनों फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी होंगी।

आलिया का पेट छूना चाहती थीं कटरीना

कटरीना कैफ से पूछा गया कि आलिया भट्ट से मिलने पर उनका पहले रिऐक्शन क्या था। इस पर कटरीना ने बेली पर हाथ रखने का इशारा करते हुए बताया, मैं ऐसे करना चाहती थी। मुझे वह जिम में दिखती है। हां वह लाजवाब है। वह अभी भी जिम में वर्कआउट कर रही है। 

दीपिका और कटरीना भी जाती हैं एक ही जिम

कटरीना से दीपिका पादुकोण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, मुझे वह भी जिम में मिलती हैं। दरअसल हम एक ही जिम में जाते हैं। कटरीना ने बताया कि उन्होंने हाल ही में दीपिका का जिम करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और उन्हें भेजा था। बता दें कि दीपिका पादुकोण भी रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। रणबीर दीपिका अब अच्छे दोस्त हैं। रणबीर की वाइफ आलिया और उनकी दोनों एक्स-गर्लफ्रेंड्स के बीच भी अच्छी दोस्ती है।

शादी के बाद आ रही है पहली फिल्म

कटरीना कैफ ने विकी कौशल से करीब दो साल डेटिंग के बाद बीते साल दिसंबर में शादी की है। दोनों ने अपने फैन्स और मीडिया से अफेयर और शादी छिपाने की काफी कोशिश की थी हालांकि खबरें लीक होती रहीं। शादी के बाद कटरीना टाइगर 3 की शूटिंग कर चुकी हैं। अब उनकी फिल्म भूत फोन 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.