इंडियन आइडल 13' के मां स्पेशल एपिसोड में जज हिमेश रेशमिया काव्या की मां को देंगे एक खास तोहफा!

Updated on 11-11-2022 12:38 AM

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो - इंडियन आइडल सीज़न 13 अपने दर्शकों के लिए एक और म्यूज़िकल वीकेंड लेकर आ रहा है! इस शनिवार हर मां को सलाम करते हुए यह शो फिल्म 'भेड़ियाके कलाकारों वरुण धवन और कृति सैनन की उपस्थिति में थैंक यू मां स्पेशल एपिसोड सेलिब्रेट करेगा। और रविवार को प्यार की कसक जगाते हुए यह शो सदाबहार कलाकारों - राहुल रॉयदीपक तिजोरी और अनु अगरवाल की मौजूदगी में 'आशिकीका जश्न मनाएगा। इतना ही नहींथैंक यू मां स्पेशल एपिसोड के लिए इस शो के जजों - हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के साथ मनोज मुंतशिर भी शामिल होंगे और 'सेलिब्रेटिंग आशिकीके लिए लेजेंडरी सिंगर कुमार सानू इस पैनल में नजर आएंगे। इस मौके पर वडोदरा की फैशन क्वीन काव्या लिमये 'दिलबरोगाने पर एक दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस देंगी।

काव्या की होश उड़ा देने वाली परफॉर्मेंस के बाद जज हिमेश रेशमिया ने कहा कि इस सीज़न की समाप्ति से पहले वो काव्या और उनकी मां के साथ एक गाना रिलीज़ करेंगे। इस पर आदित्य नारायण उनका आभार जताते हुए कहेंगे कि हिमेश रेशमिया हमेशा इस शो के नए टैलेंट को प्रोत्साहित करते हैं। आगे काव्या की मां अपनी बेटी के लिए 'दिलबरोगाने की अंतिम लाइन गाती नजर आएंगी। यह शो में मौजूद हर एक शख्स के लिए बड़ा भावुक पल होगा।

इतना ही नहींकाव्या एक छोटा-सा राज़ भी बताएंगीजहां वो यह खुलासा करेंगी कि उनकी मां उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं और एक बार वो अपनी मां को एक डिस्को में भी ले गई थीं ताकि वो उन्हें वहां का माहौल महसूस करा सकें। इस पर शो में सभी लोग उनकी तारीफ करेंगे।

इस खास पल के गवाह बनने के लिए इस रविवार रात 8 बजे ट्यून इन कीजिएजहां टॉप 13 कंटेस्टेंट्स - ऋषि सिंहबिदिप्ता चक्रवर्तीअनुष्का पात्रादेबोस्मिता रॉयसोनाक्षी करसेंजुति दाससंचारी सेनगुप्ताचिराग कोतवालविनीत सिंहनवदीप वडालीशिवम सिंहकाव्या लिमये और रूपम भरनारिया अपनी जोरदार आवाज से सभी का मन मोह लेंगे।

 इंडियन आइडल सीज़न 13, रविवार रात बजेसिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.