आईपीएल में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें लिविंग्स्टन

Updated on 27-02-2022 06:15 PM

पंजाब किंग्स को ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पंजाब ने इस खिलाड़ी को मेगा नीलामी के बाद 11.5 करोड़ की रकम देकर खरीदा था। लिविंगस्टन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अलावा गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी।

लिविंगस्टन को मिली इस रकम ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अभी क्रिकेट जगत में सबसे वांछित टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं। पिछले 12 महीनों में लिविंग्स्टन ने अलग-अलग टीमों की ओर से खेला है हालांकि गत वर्ष हुए टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वह 5 पारियों में केवल टी20 विश्व कप में मात्र 42 रन बनाए।

लिविंगस्टन ने अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में केवल 20 मैच खेले हों लेकिन इस फॉर्मेट में वह विश्व की ज़्यादातर टीमों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण है कि वह किसी भी स्थान पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। साथ ही वह लेग ब्रेक और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी कर सकते हैं।

इसके अलावा वह एक बेहतरीन क्षेत्ररक्षक भी हैं। पंजाब की ओर से वह नंबर 4 या 5 पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। मयंक अग्रवाल और शिखर धवन बल्लेबाज़ी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। पंजाब के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कहा कि जॉनी बेयरस्टो और लिविंगस्टन एक ही टीम के लिए खेलते हैं और यहां भी वह अलग-अलग रोल के साथ हमारे लिए खेल सकते हैं।

टिम डेविड

सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के 15 वें सत्र के लिए हुई नीलामी में मुंबई इंडियन्स टीम ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा है।

 इस बल्लेबाज को विश्व टी20 लीग में बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। इस खिलाड़ी ने कहा कि वह मुम्बई टीम के कप्तान रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के प्रशंसक हैं और इनके साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

 इस युवा खिलाड़ी ने कहा, ‘उनके साथ बल्लेबाजी करने का विचार रोमांचक है। पोलार्ड के पास बड़े शॉट खेलने की जबरदस्त क्षमता है। उनकी कुछ पारियों को देखा है कि मैंने महसूस किया है कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं। अगर हम बीच और आखिरी के ओवरों में साथ बल्लेबाजी करते हैं तो मैच को विरोधी टीम की पहुंच से दूर ले जा सकते हैं।'

वहीं कप्तान रोहित को लेकर सिंगापुर के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘रोहित एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो वह बहुत सहज दिखते हैं, यह बहुत ही अनूठी बात है। इस स्तर के खिलाड़ियों के साथ समय बिताने और उनके दिमाग को पढ़ने की कोशिश करने से उन्हें लाभ मिलेगा।।' आईपीएल में स्वयं की योजना पूछे जाने पर डेविड ने कहा, ‘मैं अपने खेल को सरल रखने की कोशिश करता हूं।

मैं कई अलग-अलग हालातों में बल्लेबाजी के लिए सकता हूं पर मेरा उद्देश्य हमेशा ही सकारात्मक दृष्टिकोण रखना और कुछ जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना होगा।वह पिछली बार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) टीम का हिस्सा थे। इस क्रिकेटर ने बिग बैश लीग (ऑस्ट्रेलिया) पाकिस्तान सुपर लीग, हंड्रेड (इंग्लैंड) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (वेस्टइंडीज) में विभिन्न टीमों की ओर से खेला है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.