फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की जमानत याचिका

Updated on 08-06-2026 02:44 PM
पटना, फायरिंग मामले में खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कल यानी मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी। गोली चलाने वाले दोनों गार्ड्स की बेल के लिए भी आज अप्लाई किया गया है।

कोर्ट में गार्ड्स की जमानत को लेकर ज्ञान बिंदु के वकील की ओर से विरोध किया गया। ज्ञान बिंदु के वकील की ओर से कहा गया है कि इरदातन गोली चलवाई गई थी। भीड़ हटाने के लिए फायरिंग नहीं हुई थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों गार्ड्स की केस डायरी और क्रिमिनल हिस्ट्री मांगी। दोनों की जमानत पर अब 10 जून को सुनवाई होगी।

इधर, रौशन आनंद की जमानत पर भी कल यानी मंगलवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। सुनवाई के दौरान खान के वकील ने बेल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले से इनका आपराधिक इतिहास है।

पुलिस ने खान सर के गार्ड्स के बयान पर उनके ऊपर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस की FIR में बताया गया है कि खान सर ने गार्ड्स से कहा था- तुम गोली चलाओ बाकी मैं देख लूंगा।

दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है।

खान सर की कोचिंग में फायर सेफ्टी नहीं

खान सर की कोचिंग में फायर सेफ्टी को लेकर कमियां पाई गई हैं। बिहार फायर सर्विस कमांडेट रितेश पांडेय ने कहा, ‘खान ग्लोबल स्टडीज को एक 31 मई को नोटिस दिया गया था।

आज हमारी टीम फिर से जांच करने गई थी, लेकिन कमियों को दूर करने को लेकर सही प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। 15 जून के बाद अगर सभी मानक पूरे नहीं होते तो एक्शन लिया जाएगा।’

इससे पहले बिहार फायर सर्विस के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा था, ‘तय वक्त में सारे मानक पूरे नहीं किए जाते तो कोचिंग सील करने की कार्रवाई की जाएगी।’

चाचा बोले- खान को सजा मिलनी चाहिए

खान सर के दूसरे चाचा इमरान ने भी कहा 'खान सर शिक्षक नहीं माफिया है, जो बच्चे उनके यूट्यूब पर क्लास कर रहे हैं, वो उनको धोखा दे रहे हैं। वो जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। गंदे नेचर के हैं और अपने सामने किसी को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते।

वो अपने आप को भगवान समझ रहे हैं। उन्हें पैसे का घमंड है, वो नटवर लाल हैं। अगर उनकी कोचिंग से 10 बच्चे पास होंगे तो उसको 20 बताता है। वही फायरिंग कराया होगा उसको सजा मिलनी चाहिए।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
 08 June 2026
कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधायकों के बागवत के अब ममता बनर्जी को दिल्ली में झटका लगा है। टीएमसी से राज्यसभा के सांसद सुखेंदु शेयर रॉय द्वारा इस्तीफा देने के…
 08 June 2026
पटना, फायरिंग मामले में खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कल यानी मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी। गोली चलाने वाले दोनों…
 08 June 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो मैसेज जारी कर…
 06 June 2026
नई दिल्ली, CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून से बढ़ाकर 7 जून कर दी है। बोर्ड के…
 06 June 2026
चेन्नई, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है। अन्नामलाई के अनुसार, आंदोलन शुरू…
 06 June 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, 3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर मानसून गोवा पहुंच गया है। मुंबई में भी इसके…
 06 June 2026
नई दिल्ली, NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के…
Advt.