'भूल भूलैया 2' के प्रमोशन के बीच भावुक हुईं कियारा आडवाणी, याद आए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

Updated on 18-05-2022 07:54 PM

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म भूल भूलैया 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह लीड रोल निभा रहे कार्तिक आर्यन के अपॉजिट हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत के साथ काम करने के पलों को याद किया। दरअसल, कियारा ने साल 2016 में आई फिल्मएमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरीसे बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में वह दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपॉजिट थीं। कियारा उन्होंने बताया कि वह बैक स्टेज डांसर से एक सक्सेसफुल एक्टर बनने की जर्नी के बारे में बात करते थे।


कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरीसे जुड़ी एक वाकये का जिक्र किया। उन्होंने बताया औरंगाबाद में शूटिंग के दौरान लंबी बातें कीं। कियारा ने खुलासा किया कि कैसे सुशांत ने उन्हें अपनी जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, हमने औरंगाबाद में शूटिंग शुरू की, और हमने रात 8 बजे पैकअप किया होगा। हमारी सुबह 4 बजे की फ्लाइट थी। और हमने फैसला किया, चलो इसे ऑल-नाइटर कहते हैं। कियारा आडवाणी ने आगे कहा, तभी मुझे सुशांत के साथ समय बिताने का मौका मिला और हम बातें करने लगे। उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में मुझसे शेयर किया किएमएस धोनीउन्हें कैसे मिली, उनकी लाइफ कैसी रही, प्रीति जिंटा के पीछे एक बैकअप डांसर होने, एक इंजीनियर के छात्र होने से लेकर उनके पढ़ने के शौक तक सब बातें हुईं।

 

उनके पास बहुत मोटी-मोटी किताबें थीं।
कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए बताया कि उन्होंने सुशांत से कहा था कि उनपर बायोपिक बनेगी। उन्होंने कहा, कोई किसी दिन तुम्हारी बायोपिक बनाएगा क्योंकि तुम्हारी लाइफ बहुत ही इंटरेस्टिंग है। उन्होंने बताया कि सुशांत का जीवन मस्ती से भरा था और वह अपने काम को लेकर बहुती पैसेनेट थे। कियारा आडवाणी ने आगे कहा, सुशांत के पास एक बुकलेट थी जिसमें धोनी से पूछे गए सवाल और उनके जवाब भी थे।

 

उन्होंने धोनी के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में काफी रिसर्च किया था। साल 2016 में रिलीज हुई, ‘एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरीको ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। सुशांत और कियारा के अलावा, इसमें दिशा पाटनी और अनुपम खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। सुशांत ने फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का स्क्रीन अवार्ड भी जीता और उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.