गिनीज बुक में दर्ज है कियारा आडवाणी के दादा सईद जाफरी का नाम, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

Updated on 08-11-2023 02:54 PM
सईद जाफरी हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में से एक रहे हैं। स्क्रीन पर जब भी वो आते तो अपने एक्सप्रेशंस और डायलॉग से लाइमलाइट बटोर ले जाते। 80 और 90 के दशक में सईद जाफरी ब्रिटेन का सर्वोच्च एशियाई एक्टर माना जाता था। उन्होंने फिल्मों से लेकर रेडियो, टेलीविजन और स्टेज पर खूब काम किया। छह दशक से भी लंबे करियर में सईद जाफरी ने 150 से भी अधिक ब्रिटिश, भारतीय और अमेरिकन फिल्मों में काम किया। उनके नाम सबसे ज्यादा हॉलीवुड फिल्में करने का रिकॉर्ड है। WoW Wednesday सीरीज में हम आपको इसी बारे में बता रहे हैं।

सईद जाफरी का यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। यही नहीं, सईद जाफरी पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्हें कनेडियन और ब्रिटिश अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला था। अब इस दुनिया में नहीं हैं, पर लोग उन्हें उनके काम के लिए आज भी याद करते हैं। राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में निभाए किरदार के लिए सईद जाफरी को आज भी याद किया जाता है।

कियारा आडवाणी के साथ सईद जाफरी का रिश्ता

सईद जाफरी के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का भी खास रिश्ता रहा है। दरअसल कियारा की मॉम सईद जाफरी के भाई हामिद और उनकी पहली पत्नी की बेटी हैं। इस नाते कियारा, सईद जाफरी की पोती हुईं। सईद जाफरी का 8 जनवरी 1929 में पंजाब के मलेरकोटला में जन्म हुआ था। जब वह स्कूल में थे, तो दस साल की उम्र में एक नाटक किया था। तभी से सईद जाफरी की दिलचस्पी एक्टिंग में हो गई थी। इसी सपने को पूरा करने के लिए सईद जाफरी पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग को भी निखारते रहे। स्कूल के दिनों में सईद जाफरी ने कई इंग्लिश नाटकों में काम किया।

स्ट्रगल भरी जिंदगी, हॉलीवुड तक कमाया नाम

साल 1951 में सईद जाफरी दिल्ली आ गए। इस सपने के साथ कि वह या तो कार्टूनिस्ट बन जाएंगे या फिर एक राइटर या ब्रॉडकास्टर। पर किस्मत उन्हें फिल्मों में खींच लाई। सईद जाफरी ने जिंदगी में खूब स्ट्रगल भी किया और धक्के भी खाए। ऐसा भी वक्त था, जब उनके दिन और रातें बेंच पर सोते हुए गुजरतीं। पर बाद में सईद जाफरी ऐसे स्टार बने, जिसके नाम का डंका भारत ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक गूंजा। वह एक बड़े इंटरनेशनल स्टार बन गए थे।

ये है सईद जाफरी का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

सईद जाफरी ने रेडियो से करियर की शुरुआत की थी। बाद में वह थिएटर और फिल्मों की दुनिया में रम गए। सईद जाफरी ने हॉलीवुड में खूब काम किया। वह एकमात्र ऐसे एक्टर हैं, जिसने सबसे ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इसलिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज है। हॉलीवुड में वह 'गांधी', 'ए पैसेज टू इंडिया', 'मसाला' और My Beautiful Launderette जैसी फिल्मों में नजर आए। हॉलीवुड के अलावा सईद जाफरी ने बॉलीवुड में भी खूब काम किया, इनमें 'राम तेरी गंगा मैली', 'हिना', 'सूर्यवंशी', 'घर हो तो ऐसा', 'किशन कन्हैया' और 'पत्थर के इंसान' जैसे नाम शामिल हैं। हिंदी फिल्मों में सईद जाफरी ने 1977 में आई फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' से डेब्यू किया था। बाद में वह यूके के सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले शो 'कोरोनेशन स्ट्रीट' का हिस्सा बन गए थे।

2015 में सईद जाफरी की ब्रेन हेमरेज से मौत

साल 2015 में सईद जाफरी का निधन हो गया। उन्होंने ब्रेन हेमरेज के कारण दम तोड़ दिया था। एक्टर लंदन स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो मौत हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.