अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास पर किम जोंग की बड़ी चेतावनी, पनडुब्बी से दागी मिसाइल

Updated on 13-03-2023 08:38 PM
प्योंगयांग: दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं ने पिछले पांच साल में अपना सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरु किया है। इस सैन्य अभ्यास के विरोध में उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दो स्ट्रैटेजिक क्रूज मिसाइल लॉन्च किया है। सैन्य अभ्यास के शुरुआत से कुछ घंटे पहले किम जोंग उन ने इस मिसाइल लॉन्च को अंजाम दिया। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने सोमवार को मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की। आधिकारिक मीडिया ने बताया कि मिसाइल लॉन्च अमेरिका और दक्षिण कोरिया को जवाब देने के उत्तर कोरिया के संकल्प को दिखाता है।

उत्तर कोरिया की ओर से रविवार को किए गए इस मिसाइल परीक्षण से संकेत मिलता है कि वह 11 दिनों तक चलने वाले अमेरिकी-दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यास के दौरान लगातार अपने हथियारों के परीक्षण संबंधी गतिविधियाों को जारी रखेगा। पिछले हफ्ते, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने सैनिकों को अपने प्रतिद्वंद्वियों की ‘‘युद्ध संबंधी तैयारियों और रणनीतियों’’ से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया था। KCNA ने आगे कहा कि उत्तर कोरिया का लक्ष्य परमाणु हथियारों के साथ मिसाइल का टेस्ट करना है।

शुरू हुआ फ्रीडम शील्ड युद्धाभ्यास

सैन्य अभ्यास को उत्तर कोरिया ने आक्रमण का पूर्वाभ्यास बताया है। इसके साथ ही उसने तर्क दिया है कि परमाणु हथियार उसकी आत्मरक्षा के लिए जरूरी हैं। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने सोमवार के तड़के अपना फ्रीडम शील्ड अभ्यास शुरू किया। 2018 के बाद दोनों देश पहली बार इतने बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इस लेटेस्ट युद्धाभ्यास में फ्रीडम शील्ड 23 नाम का कंप्यूटर सिमुलेशन और कई संयुक्त फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज शामिल हैं।

दो घंटे तक हवा में रही मिसाइल

दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया की ओर से लगातार दी जा रही न्यूक्लियर धमकी के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में एक बड़ा संकट देखने को मिल रहा है, जिसके चलते यह युद्धाभ्यास किया जा रहा है। साल 2022 में उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल टेस्ट किए। सियोल में इवा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लीफ-एरिक इस्ले ने कहा, 'पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली क्रूज मिसाइलों को अमेरिका और उसके सहयोगियों को गंभीरता से लेना चाहिए।' उत्तर कोरिया ने बताया कि यह मिसाइल दो घंटे तक हवा में रहा और देश के पश्चिमी तट की ओर 1500 किमी तक गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.