Kim Kardashian का फाइनल हुआ तलाक ,कान्ये हर महीने मिलेंगे 1.65 करोड़

Updated on 02-12-2022 09:01 PM
किम कर्दाशियां और उनके एक्स हसबैंड कान्ये वेस्ट का तलाक आखिरकार फाइनल हो गया है. कर्दाशियां ने 2021 में तलाक की अर्जी कोर्ट में डाली थी. अब इसपर फैसला सुना दिया गया है. दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं. दोनों स्टार्स को अपने बचकों की जॉइन्ट कस्टडी मिली है. साथ ही कोर्ट ने कान्ये को एक बड़ा आदेश भी दिया है.

रैपर को देने होंगे इतने पैसे

किम और कान्ये को मार्च 2022 में कोर्ट ने सिंगल करार कर दिया था. किम कर्दाशियां ने अपने नाम से ‘वेस्ट’ भी हटा दिया था. दोनों के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे और बच्चों की कस्टडी को लेकर दिक्कतें चल रही थीं. मंगलवार को उन्हें भी कोर्ट ने सुलझा दिया. कोर्ट के आदेश के मुताबिक, बच्चों की भलाई के लिए बड़े निर्णय लेते हुए दोनों को एक एक दूसरे से बात करनी होगी. बच्चों की सिक्युरिटी, स्कूल और कॉलेज के खर्च किम और कान्ये के बीच शेयर होंगे.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कर्दाशियां के साथ बच्चे ज्यादातर समय बिताने वाले हैं. ऐसे में कान्ये वेस्ट को हर महीने चाइल्ड सपोर्ट के लिए 200,000 डॉलर यानी लगभग 1.65 करोड़ रुपये देने होंगे. किम कर्दाशियां और कान्ये वेस्ट के चार बच्चे हैं. उनकी बड़ी बेटी नॉर्थ, 9 साल की है. इसके बाद बेटा 6 साल बेटा सेंट, 4 साल की शिकागो और 3 साल का बेटा सालम है.

किम और कान्ये का रिश्ता आठ सालों तक चला. इसमें से छह साल लंबी उनकी शादी थी. किम ने कई बयानों में कहा है कि वह चाहती थीं कि ये शादी खत्म हो जाए, ताकि वेस्ट को इस बात को अपनाने मेन मदद मिले कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है. किम के अपनी शादी खत्म करने के लिए अर्जी डालने पर कान्ये वेस्ट काफी नाराज हुए थे. उन्होंने ना अलग होने के लिए लड़ाई भी की थी.

मुश्किलों में फंसे हुए हैं कान्ये वेस्ट

इन दिनों कान्ये वेस्ट नई मुश्किलों में फंसे हुए हैं. स्पोर्ट्सवेयर कंपनी एडीडास ने रैपर के खिलाफ एक जांच शुरू की है. वेस्ट पर कंपनी के एक सदस्य ने अनजान खत लिखकर आरोप लगाया है कि वो मीटिंग्स के दौरान लोगों को अडल्ट कंटेंट दिखाते थे. इसके अलावा उन्होंने जॉब इंटरव्यू के दौरान लोगों को किम कर्दाशियां की एक इंटीमेट फोटो भी दिखाई थी.

अक्टूबर 2022 में कान्ये वेस्ट ने यहूदियों के विरोध में ट्वीट किया था. इस ट्वीट पर जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके बाद दुनिया के बड़े ब्रांड्स एडीडास, बलेंसीआगा, गैप और वोग ने रैपर कान्ये वेस्ट से अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली थी. इसकी वजह से उन्हें एक दिन में 16 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.