एड शूट के लिए सेट पर देर से पहुंचे किंग खान ने यूं जीता सबका दिल

Updated on 22-06-2022 11:19 PM

अपनी दरियादिली और नम्रता के लिए जाने जाने वाले किंग खान यानि शाहरुख खान का यहीं अंदाज एक बार फिर से दिखाई दिया है। एक विज्ञापन की शूटिंग के सेट पर शाहरुख तय समय से थोड़ा लेट हो गए, लेकिन अपनी इस गलती की भरपाई उन्होंने अपने विनम्र स्वभाव से इस तरह की कि सेट पर मौजूद हर कोई उनका फैन हो गया।

हाल ही में शाहरुख खान के साथ एक विज्ञापन फिल्म में काम करने वाले सिनेमैटोग्राफर लारेंस डकुन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, शाहरुख खान सच में एक जेंटलमैन हैं। साथ ही उन्होंने एक किस्सा साझा किया है।

तस्वीर में लॉरेंस शाहरुख के साथ एक टॉयलेट सेट के अंदर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। लॉरेंस ने लिखा, 'किंग खान के साथ मेरी पहली एड फिल्म की शूटिंग!!! अपनी आने वाली फिल्म के लिए पूरी रात शूटिंग करने की वजह से वह सेट पर समय से थोड़ा लेट आए लेकिन उन्होंने आते देरी के लिए माफी मांगी। वह बहुत सम्मानजनक लहजे में बात कर रहे थे। सेट पर बेशक वह पूरी तरह से प्रोफेशनल थे, फिर भी बीच-बीच में मजाक कर रहे थे और वहां मौजूद लोगों को हंसा रहे थे। हमारे पास उन्हें बैठाने के लिए कुछ नहीं था, इसलिए वह एक टेंपरेरी सी सीट पर ही बैठ गए और मुझसे पूछा कि क्या मैं उन्हें लाइनें याद करने तक रोशनी देना जारी रख सकता हूँ। तकनीशियनों और क्रू मैंबर्स के प्रति उनके प्यार भरे रवैये ने मुझे अभिभूत कर दिया। उन्होंने सभी को उनके नाम से संबोधित किया। सेट पर उनके साथ रहकर सभी पूरी तरह से उत्साहित और एनर्जेटिक थे। शूट खत्म होने पर उन्होंने सभी से हाथ मिलाया और हम सभी के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। सच ए जेंटलमैन !!!”

लारेंस की इस पोस्ट पर शाहरुख के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' और उसके बाद 'जवान' में दिखाई देंगे, जबकि राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित उनकी फिल्म 'डंकी' 2023 मे रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.