किरण राव ने औरतों को दी सलाह- शादी में घुटन होने लगे तो चुप मत बैठो! आमिर खान से तलाक पर अब कही 'आजादी' की बात

Updated on 08-04-2024 02:04 PM
साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने अपनी 15 साल की शादी तोड़ दी। दोनों अलग हो गए। इस खबर ने फैंस को चौंका दिया, उनका दिल तोड़ दिया। सेपरेट होने के बावजूद इनके रिश्ते में सम्मान बना रहा। दोनों बेटे आजाद की मिलकर परवरिश करते हैं, एक-दूसरे का साथ देते हैं, परिवार में भी तीज-त्योहार होने पर इकट्ठा होते हैं। किरण ने हाल ही में 'लापता लेडीज' फिल्म डायरेक्ट की। इस वजह से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उन्होंने शादी में होने वाली घुटन को लेकर औरतों को चुप ना रहने की सलाह दी है। साथ ही ये भी बताया है कि वो आमिर से क्यों अलग हुईं!

Kiran Rao ने ब्रूट इंडिया को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म से लेकर रिश्तों के बारे में खुलकर बात की। मैरिज और सेपरेशन पर भी। उन्होंने कहा, 'आमिर और मैं शादी से पहले करीब एक साल तक साथ रहे और ईमानदारी से कहूं तो हमने ऐसा अपने पैरेंट्स की वजह से किया। उस समय भी हम जानते थे कि अगर आप इस संस्थान (शादी) में एक इंडिविजुअल के साथ-साथ कपल के रूप में भी काम कर सकते हैं तो ये ग्रेट इंस्टीट्यूशन है।'

शादी औरतों को दबा देती है?

50 साल की किरण राव ने ये भी जिक्र किया कि कैसे एक शादी किसी व्यक्ति पर निगेटिव प्रभाव डाल सकती है, जहां इंसान फंसा हुआ महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम इस चीज पर खुलकर बात नहीं करते हैं कि कैसे शादी आपको दबा देती है, खासतौर से औरतों को। तो आप कैसे जान सकते हैं कि खुद को बेहतर बनाने के लिए एक रास्ता खोज सकते हैं। मुझे लगता है कि इस पर बहस और चर्चा होनी चाहिए।'

'मैं स्वतंत्र रूप से जीना चाहती थी, ग्रो करना चाहती थी'

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए किरण ने बताया कि उन्होंने इस कैसे डील किया! वो कहती हैं, 'मेरा बहुत अच्छा समय लिया, इसलिए मुझे इसके बारे में कोई चिंता नहीं हुई। बात ये है कि आमिर और मैं बहुत मजबूत थे और दो इंसानों के रूप में हमारे बीच मजबूत रिश्ता बना हुआ है। हम एक-दूसरे से बहुत जुड़े हुए हैं। हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इसलिए ये नहीं बदला है और इसलिए मुझे टेंशन नहीं हुई।

इसलिए आमिर से लिया तलाक

किरण का कहना है कि वो आजाद होकर जीना चाहती थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि मुझे अपनी जगह चाहिए। मैं स्वतंत्र रूप से जीना चाहती थी और मुझे खुद को ग्रो करने के लिए इसकी जरूरत थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.