आईपीएल के बाद टाइटंस के कोच नहीं रहेंगे कर्स्टन

Updated on 28-04-2022 07:28 PM

मुम्बई आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन आईपीएल 2022 सत्र के बाद टीम के कोच नहीं रहेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार कर्स्टन मौजूदा आईपीएल 2022 के समापन के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच पद संभालेंगे हालांकि वह तीनों प्रारुपों में यह जिम्मेदारी नहीं उठाएंगे।

कर्स्टन 29 मई को होने वाले आईपीएल फाइनल और जीटी प्लेऑफ में जगह बनाने की स्थिति में दो जून को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में कोच के तौर पर उपस्थित नहीं रहेंगे। कर्स्टन का कोचिंग करियर शानदार रहा है। इसी कारण उन्हें कोच बनाया जाना तय नजर रहा है।

 इससे पहले एशेज सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कोच क्रिस सिल्ववुड ने अपना पद छोड़ दिया था। इसके बाद पॉल कोलिंगवुड को अंतरिम कोच बनाया गया था पर अब उन्हें पूर्णकालिक कोच की जिम्मेदारी नहीं दी जा रही।

आईपीएल के अलावा कर्स्टन भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के भी कोच के तौर पर सफल रहे हैं। उन्हें साल 2008 में टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में टीम को 2011 विश्वकप जिताया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.