'अनुपमा' की आंधी में नहीं बन पाया KKK13 और KBC15 का आशियाना, TMKOC की लग गई लॉट्री

Updated on 01-09-2023 02:45 PM
टीवी की दुनिया में आए दिन नए सीरियल्स लॉन्च होते हैं और कुछ समय बाद ही बंद हो जाते हैं। उनके पीछे का कारण TRP ही होती है। हर हफ्ते आने वाली रिपोर्ट इस बात से पर्दा उठा देती है कि कौन-सा डेली सोप कितने पानी में है। इस बार भी हफ्तेभर के धारावाहिकों का कच्चा-चिट्ठा BARC ने जारी कर दिया है। इसमें टॉप पर कौन है और बॉटम में कौन चला गया, हम आपको बताने जा रहे हैं। साथ ही कौन अपनी जगह से लुढ़ककर आगे पीछे हुआ है, उससे भी रूबरू करवाएंगे।

जैसा की ये बात तो अब बच्चे-बच्चे को भी याद हो गई होगी कि BARC की जारी हर हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन-सा शो नंबर 1 पर रहता है। सही समझे। इसमें 'अनुपमा' का नाम फिक्स है। उसमें जो भी टर्न्स एंड ट्विस्ट्स आ रहे हैं, उससे तो जाहिर है कि दो-ढाई साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी इस शो को कोई भी टक्कर नहीं दे सका है। वहीं, 'गुम है किसी के प्यार में' दूसरे नंबर तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तीसरे पर टिका हुआ है।

टीवी टीआरपी में इन शोज का दबदबा

पहले नंबर पर बने 'अनुपमा' की रेटिंग जहां 2.6 है। वहीं, दूसरे नंबर पर पहुंच चुके 'गुम है किसी के प्यार में' की रेटिंग 2.2 है। वहीं, तीसरे नंबर पर 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' जिसकी रेटिंग 2.1 है। चौथे पर 'तेरी मेरी दूरियां' और 'ये है चाहतें' है, जिसकी रेटिंग 1.8 है। इनका साथ तीन और सीरियल्स इसी रेटिंग के साथ हैं। इनके नाम हैं, 'शिव शक्ति', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'कुंडली भाग्य'। कहानी में उलट-फेर होने के कारण 'इमली' पांचवे नंबर पर 1.7 रेटिंग के साथ पहुंच गया है। इसी नंबर पर 'भाग्य लक्ष्मी' भी बना हुआ है।

इस लिस्ट में भी नहीं दिखा KBC 15

वहीं, ऑरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते जिस हिंदी टीवी शोज को सबसे ज्यादा प्यार मिला है, उसमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'अनुपमा', 'यह रिश्ता क्या कहलाता है', 'कुंडली भाग्य', 'भाग्य लक्ष्मी', 'खतरों के खिलाड़ी 13', 'गुम है किसी के प्यार में', 'राधा मोहन', 'ये है चाहतें' और 'शिव शक्ती' है। गौर करने वाली बात ये है कि अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' को दोनों ही लिस्ट में कोई जगह नहीं मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.