आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची केकेआर , मुम्बई 9वें स्थान पर फिसली

Updated on 07-04-2022 09:51 PM

पुणे आईपीएल के 15 सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी है। राजस्थान अब दूसरे नंबर पर खिसक गयी है। केकेआर ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है। इसके साथ ही मुंबई टीम अब अंकतालिका में सबसे नीचे 9वें स्थान पर खिसक गयी है। वहीं तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस, चौथे पर पंजाब किंग्स और पांचवें स्थान पर लखनऊ सुपरजॉयंट्स की टीम है। इन सभी के 4-4 अंक है.

पर्पल कैप :

केकेआर के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव सबसे अधिक विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ मे सबसे आगे हैं। उमेश ने अब तक 4 मैचों में नौ विकेट लिए हैं। उमेश बढ़ती उम्र के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल हैं और तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जॉयंट्स के आवेश खान है। इन दोनो ने ही तीन-तीन मैचों में 7 विकेट लिए हैं।

वहीं मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा तिलक वर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंचे

तिलक ने केकेआर के खिलाफ 27 गेंदों में 38 रनों की आक्रामक पारी खेली। इस बल्लेबाज ने अब उनके नाम तीन मैचों में 121 रन बनाये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.