केकेआर ने पंजाब किंग्स को 14वें ओवर में हराकर बड़ी जीज दर्ज की

Updated on 02-04-2022 07:36 PM

मुंबई कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने पंजाब को किंग्स को 14वें ओवर में हराकर बड़ी जीज दर्ज की। इस जीत में कोलकाता के तेज गेंदबाज उमेश यादव और ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने अहम योगदान दिया। उमेश ने जहां 23 रन देकर 4 विकेट लिए तो वहीं रसल ने 29 गेंदों पर 8 छक्के लगाकर 70 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब के प्रदर्शन से हैरान हैं।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा उन्होंने पंजाब किंग्स से इस तरह की वापसी की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा हम स्तब्ध थे- हमने इस तरह की वापसी की उम्मीद नहीं की थी, विशेषकर पहले ही ओवर में विकेट गंवाने के बाद। लेकिन जब मैंने उन्हें अच्छी टाइमिंग के साथ रन बनाते हुए देखा तो सोचा कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं। श्रेयस ने कहा कि टीम के अनुभवी स्पिनरों ने उनका काम आसान कर दिया। 

उन्होंने कहा स्पिनरों ने मैदान पर मेरा काम आसान कर दिया। वे अपनी रणनीति के साथ उतरते हैं और टीम बैठक में वे पहले से ही अपनी योजनाएं तैयार रखते हैं। उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं। रसेल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उसे इतनी असानी से बड़े शॉट खेलते हुए देखकर काफी राहत मिली। शानदार हिटिंग। उमेश के साथ मेरी बात हुई। उसकी उम्र बढ़ रही है, लेकिन मैंने कहा कि वह और अधिक फिट और मजबूत हो रहा है। वह अभ्यास में कड़ी मेहनत कर रहा है। वह भूखा है और टीम को जिताना चाहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.