आईपीएल के बीते चार सीजन में केएल राहुल ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

Updated on 31-03-2022 07:07 PM

मुंबई क्रिकेट को रोमांच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीए-2022) में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों का मुकाबला होंगा। दोनों टीमों की सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। चेन्नई को कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं लखनऊ की टीम को गुजरात टाइटंस ने हराया था। अपना पहला सीजन खेल रही लखनऊ की कमान धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल के हाथों में है। राहुल हालांकि गुजरात के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा को मालूम है कि एक बार लय पकड़ पाने के बाद राहुल को रोकना मुश्किल है।

राहुल ने बीते सीजन में 626 रन बनाए थे। इसके अलावा 2020 में 670, 2019 में 593 और 2018 में 659 रन बनाए थे। यानी बीते चार सीजन में वह तीन बार छह सौ से ज्यादा रन बना चुके हैं। और एक बार सिर्फ सात रन से ही पीछे रहे थे। राहुल की फॉर्म जडेजा को चिंता में डाल सकती है।

केएल राहुल के साथ खासियत यह है कि वह परंपरागत शॉट खेलते हुए भी तेजी से रन बना सकते हैं। इसके अलावा इनोवेशन में भी उनका कोई जवाब नहीं। राहुल को जो बात सबसे ज्यादा खतरनाक बनाती है वह उनके सिक्स मारने की काबिलियत। यह बात शायद आपको हैरान करे लेकिन बीते चार सीजन में आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले बल्लेबाज तो कायरन पोलार्ड हैं, आंद्रे रसल और ही रोहित शर्मा। इस सूची में सबसे ऊपर नाम आता है केएल राहुल का।

पंजाब किंग्स के इस पूर्व कप्तान ने 56 पारियों में 110 छक्के लगाए हैं। यानी हर पारी में लगभग दो सिक्स। यह अपने आप में यह बताने के लिए काफी है कि जडेजा ऐंड कंपनी के लिए इस सलामी बल्लेबाज पर जल्द लगाम लगाना कितना जरूरी है। और जडेजा यह काम खुद बहुत अच्छा कर चुके हैं। उन्होंने हालांकि राहुल को टी20 क्रिकेट में कभी आउट नहीं किया है लेकिन राहुल के लिए जडेजा की गेंदबाजी पर रन बनाना कभी आसान नहीं रहा है। उन्होंने सभी टी20 में जडेजा की 38 गेंदों का सामना किया है और उन पर सिर्फ 39 रन बनाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.