कप्तानी छोड़ने के बाद भी आईपीएल में खामोश हैं कोहली का बल्ला

Updated on 15-05-2022 09:00 PM

नई दिल्ली विराट कोहली अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सके हैं। आईपीएल 2022 से पहले कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद उम्मीद थी कि बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने टीम आगे बढ़ेगी। टी20 लीग के 15वें सीजन में टीम ने अच्छी शुरुआत भी की, लेकिन फाफ डुप्लेसी की अगुआई वाली टीम को अंतिम 6 मैच में से 4 में हार मिली। इस कारण टीम के प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है। टी20 लीग के 60वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रन से करारी शिकस्त दी। यह टीम की 13 मैचों में छठी हार है। टीम अभी 14 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। आरसीबी की टीम अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है।

आरसीबी को अंतिम लीग राउंड के मुकाबले में 19 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। गुजरात ने अब तक 12 में से 9 मुकाबले जीते हैं। टॉप-6 टीमों की बात की जाए, तब सिर्फ आरसीबी का ही रनरेट माइनस में है। टीम का रनरेट -0.323 है। इसके बाद यदि गुजरात से अंतिम मुकाबला हार जाती है, तब उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी। पहले लीग मुकाबले में गुजरात की टीम आरसीबी को 6 विकेट से हरा चुकी है।

लखनऊ सुपर जॉयंट्स के 12 मैच में 16 अंक हैं। टीम बचे 2 मैच में से एक में भी जीत दर्ज कर लेती है, तब वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के 2-2 मैच बचे हैं। राजस्थान के 14 अंक हैं, जबकि दिल्ली पंजाब के 12-12 अंक हैं। राजस्थान को लखनऊ और सीएसके से भिड़ना है। वहीं दिल्ली को पंजाब और मुंबई से खेलना है। यानी पंजाब और दिल्ली में से एक ही टीम 16 अंक तक पहुंच सकेगी। हैदराबाद के 11 मैच में 10 जबकि केकेआर के 12 मैच में 10 अंक हैं।  केकेआर और हैदराबाद को 15 मई को भिड़ना है। केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। टीम यदि यह मैच हार जाती है, तब प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी। टीम को अंतिम मैच में 18 मई को लखनऊ से भिड़ना है। केकेआर यदि दोनों मैच जीत जाता है, तब उसके 14 अंक हो जाएंगे। उसका रनरेट आरसीबी से अच्छा है। जीत दर्ज करने पर इसमें बढ़ोतरी ही होगी। इसके बाद आरसीबी के पास अब जीत दर्ज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.