कृष्णा अभिषेक ने की शालीन भनोट की गजब बेइज्जती, शिव को भी नहीं छोड़ा, अर्चना ने जोड़ लिए हाथ!

Updated on 07-02-2023 06:44 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' के फिनाले वीक में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स यानी प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट के साथ फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे। 7 फरवरी 2023 के एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें कृष्णा मजाक-मजाक में शालीन की खूब बेइज्जती करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तो शिव, अर्चना और एमसी स्टैन को भी नहीं छोड़ा। लड़ाई-झगड़े से इतर सभी घरवाले मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 16 के आज के एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि शिव, प्रियंका, एमसी स्टैन, अर्चना और शालीन यानी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स Krushna Abhishek के साथ हैं, जो एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। वो एमसी स्टैन के एब्स को लेकर मजाक करते हैं। इस पर एमसी स्टैन कहते हैं, 'चार हैं, मुझे दिखते हैं।' फिर कृष्णा पेन से एमसी स्टैन के पेट पर नकली एब्स बनाते हैं और कहते हैं, 'जैसे एमसी के एब्स नहीं नजर आए, वैसे ही शालीन की सच्चाई भी नहीं नजर आई।' ये सुनकर सभी घरवाले हंस पड़ते हैं और शालीन अपना मुंह छिपाने लगते हैं।

कृष्णा ने शालीन की बजाई बैंड

इसके बाद शालीन से कृष्णा कहते हैं, 'क्या एक्टिंग करता है यार।' ये सुनकर घरवाले हूटिंग करने लगते हैं, लेकिन तभी कृष्णा आगे कहते हैं, 'सॉरी सॉरी, ओवर लगाना भूल गया था। चार महीने से लगा हुआ है।' अपने बारे में ऐसी बात सुनकर शालीन सोफे के पीछे जाकर छिप जाते हैं। फिर शिव की बारी आती है। कृष्णा कहते हैं, 'मंडली का नेता... ग्रुप ही नहीं है तो मुखिया किस बात का। इसका तो मुखिया इच कट गया।'

अर्चना गौतम की भी हुई टांग खिंचाई

फिर बारी आती है Archana Gautam की। कृष्णा अभिषेक कहते हैं, 'गांव में लोग एक-दूसरे के गद्दे में घुसते हैं, ये पहली हैं, जो एक-दूसरे के मुद्दे में घुसी हैं।' फिर वो बोलते हैं, 'एक चीज है अर्चना। क्या सॉरी कार्ड खेला है। मैंने ऐसा कह दिया, मैंने ऐसा पूछ लिया, आई एम सॉरी। सबकी तरफ से, कश्मीरा की तरफ से सॉरी। आपको गोविंदा की तरफ से सॉरी।' कृष्णा ऐसे बोलते-बोलते अर्चना के पैर छूने लगते हैं तो वो भी बैठ जाती हैं और हाथ जोड़ने लगती हैं।

12 फरवरी 2023 को है ग्रैंड फिनाले

आपको बता दें कि इस शो का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी 2023 को है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। इससे पहले दो वीकेंड के वार को फराह खान और करण जौहर ने होस्ट किया था। बीते एपिसोड की बात करें तो निमृत कौर अहलूवालिया एविक्ट हो गईं। इससे पहले सुम्बुल तौकीर खान बेघर हुई थीं। आप इस शो को सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात 9 बजे कलर्स चैनल पर देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.