कृ्ष्णा श्रॉफ, सुमोना चक्रवर्ती और आसिम रियाज की हुई हवा टाइट, रोहित शेट्टी बोले- जल्द आ रहा हूं
Updated on
29-06-2024 12:57 PM
दर्शक बेसब्री से 'खतरों के खिलाड़ी 14' के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। जब से सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स शूटिंग के लिए रोमानिया गए हैं, तब से चर्चा चल रही है। अब इस शो के कई प्रोमो रिलीज किए गए हैं। कलर्स चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रोहित शेट्टी से लेकर बाकी खिलाड़ियों के इंट्रो प्रोमो जारी किए हैं। जिसे देखकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया है। हालांकि अभी ये ऐलान नहीं किया गया है कि ये कब आएगा। बस जल्द आ रहा है, ऐसा ही बताया गया है।
'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' को भी रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में वह एक हेलीकॉप्टर पर सवार हैं और नीचे एक जीप चल रही होती है। जिस पर वह बाद में कूद जाते हैं। इस दौरान वह बताते हैं कि यूरोप पहुंचते ही खिलाड़ी हॉलीडे मूड में आ गए हैं। स्पॉ-शॉपिंग करने में लग गए लेकिन अब मूड बदलेगा। माहौल बदलेगा। इनका ड्रीम हॉलीडे बनने वाला हैं, फर्स्ट नाइटमेयर।
सुमोना चक्रवर्ती, शालीन भनोट और आसिम रियाज का स्टंट
प्रोमो में सुमोना चक्रवर्ती हवा में एक फ्लैग पकड़ने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। वहीं, करण वीर मेहरा करंट वाला स्टेंट परफॉर्म करते नजर आते हैं। शालीन भनोट पानी का एक स्टंट करते दिखते हैं। आसिम रियाज सड़क पर चलती गाड़ी पर एक डायनमिक स्टंट करते दिखते हैं।
गश्मीर महाजनी का भालू से मुकाबला
इसके अलावा एक और प्रोमो है, जिसमें गश्मीर महाजनी और भालू के बीच रस्सा-कस्सी देखने को मिलती है। काफी जद्दोजहद के बाद वह हारकर पानी में गिर जाते हैं। इसके अलावा कृष्णा श्रॉफ की भी एक क्लिप जारी की गई है, जहां वह अपने सिजलिंग अवतार में दिखाई देती हैं। फिर उन्हें पापा जैकी श्रॉफ का फोन आता है और वह कहते हैं कि उन्होंने इस शो में जाने का फैसला सही किया। तो बेटी ने कहा कि हां बहुत बड़ा मौका भी है।
स्टंट में कृष्णा श्रॉफ की हालत टाइट
एक्टर बोलते हैं कि उनके अंदर इतनी ताकत नहीं कि वो ये शो करें लेकिन वह मानते हैं कि बेटी कर सकती है तो कृष्णा कहती हैं बिंदास भीडू। फिर पापा बोलते हैं कि चिंता नहीं करने का। ऊपर वाला है। मगर जब वह स्टंट करने जाती हैं तो गर्दन पर अजगर होता है और शरीर पर कीड़े मकौड़े होते हैं। ऊपर से भी सिर पर कुछ बारी-बारी से गिरता रहता है तो वह बोलती हैं- मैं ये नहीं कर सकती।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…