कृष्णा तीनों प्रारूपों में भारत की ओर से खेलें : बटलर

Updated on 17-05-2022 06:32 PM

मुंबई ।  राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी सलामी बल्लेबाज इंग्लैंड के जोस बटलर ने युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध  कृष्णा की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनमें एक सफल तेज गेंदबाज बनने की सभी योग्यताएं हैं। साथ ही कहा कि वह चाहते हैं कि कृष्णा तीनों प्रारूपों में भारत की ओर से खेलें। कृष्णा ने पिछले साल मार्च में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते ही एक साल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अपनी गति और उछाल से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान करने के साथ ही आईपीएल में अपनी पिछली फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से भी अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
बटलर ने कहा, ‘‘कृष्णा के पास गति और कौशल है। ऐसे में खेल के सभी प्रारूपों में भारत के लिए सबसे सफल तेज गेंदबाज बनने के सभी गुण उसमें हैं। मैं उसे भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए भी देखना चाहता हूं।’’
बटलर के अनुसार टीम को आर अश्विन, युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के रहने का भी लाभ मिला है। 
उन्होंने कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों का अनुभव अमूल्य है। उन खिलाड़ियों का टीम में होना शानदार है, हमारे पास काफी अनुभव है। मुंबई के खिलाफ मैच जब हमें विकेट की जरूरत थी तब अश्विन ने शानदार विकेट हासिल किया और फिर चहल ने भी विकेट लेकर इस सिलसिले को आगे बढ़ाया। यह सभी शीर्ष स्तर का अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं और उन्हें पता है कि कैसे चीजों को अंतिम स्तर तक पहुंचाया जाता है।’’
वहीं कप्तान संजू सैमसन को लेकर बटलर ने कहा कि जब उन्होंने एक साथ खेलना शुरू किया था तब की तुलना में यह विकेटकीपर बल्लेबाज अब एक खिलाड़ी के रूप में अधिक परिपक्व हुआ है। वहीं मैच के परिणाम पर ओस के प्रभाव को लेकर इस बल्लेबाज ने कहा कि यह हमारे हाथ में नहीं है पर हमें अब गीली गेंद से खेलने का अभ्यास हो गया है। हमें इसके साथ सामंजस्य बिठाना ही होगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.