'बिग बॉस OTT 3' में नजर आएंगी कृति सेनन की बहन नूपुर और फरहान अख्तर की साली! मेकर्स ने किया अप्रोच
Updated on
05-06-2024 02:17 PM
इस वक्त 'बिग बॉस OTT 3' की चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ फैंस होस्ट के बदले जाने से मायूस हैं, वहीं मेकर्स ने शो के लिए नए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करने में लगे हैं। खबर है कि इसके लिए कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा सिंगर अनुषा दांडेकर को भी अप्रोच किया गया है।
'बिग बॉस OTT 3' 22 जून से शुरू हो रहा है और इसे सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने अनिल कपूर के साथ नए सीजन का नया प्रोमो शेयर किया था।
Bigg Boss OTT 2 के लिए कंटेस्टेंट्स का नाम
अभी तक जिन सिलेब्रिटीज कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किए जाने की खबरें आ रही हैं, उनमें शफक नाज, शिवांगी जोशी, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका, विक्की जैन और अदनान शेख का नाम शामिल है। इसके अलावा अब नूपुर सेनन और अनुषा दांडेकर का भी नाम सामने आ रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।
कौन हैं नूपुर सेनन और अनुषा दांडेकर
नूपुर सेनन पहली बार तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'फिलहाल' म्यूजिक वीडियो किया था। साल 2023 में नूपुर सेनन ने रवि तेजा स्टारर तेलुगू फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में काम किया। नूपुर सेनन टीवी सीरीज 'पॉप कौन' में भी नजर आई थीं। वहीं अनुषा दांडेकर एक पॉपुलर वीजे और एक्ट्रेस हैं और शिबानी दांडेकर की बहन हैं। वह कई पॉपुलर शोज भी होस्ट कर चुकी हैं, जिनमें 'टीन दीवा', 'लव स्कूल' और 'डांस क्रू' जैसे नाम शामिल हैं।। अनुषा दांडेकर रिश्ते में फरहान अख्तर की साली लगती हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…