प्रभास के साथ अफेयर की खबरों पर कृति का रिएक्शन:बोलीं- ये बातें पूरी तरह से गलत हैं

Updated on 30-11-2022 08:05 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपने लिंक-अप की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। हालांकि अब कृति ने खुद प्रभास संग अपनी शादी और अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

ये अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं

कृति ने लिखा, 'न ये प्यार है और न ही PR...हमारा भेड़िया (वरुण धवन) रियलिटी शो में कुछ ज्यादा ही वाइल्ड हो गया था। उनकी मजाकिया बातों के बाद कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इससे पहले कि कुछ पोर्टल मेरी वेडिंग डेट की अनाउंसमेंट करें, तो मैं आपकी गलतफहमी दूर कर देती हूं। ये अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कुछ दिन पहले वरुण धवन और कृति सेनन 'भेड़िया' का प्रमोशन करने टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में पहुंचे थे, जहां फिल्म मेकर करण जौहर ने वरुण से इंडस्ट्री की कुछ सिंगल एक्ट्रेसेस का नाम पूछा तो कृति का नाम उस लिस्ट से गायब था, करण ने पूछा कि सिंगल एक्ट्रेसेस के इस लिस्ट में कृति का नाम क्यों नहीं है? इसके जवाब में वरुण ने कहा था, 'कृति का नाम इस लिस्ट में इसलिए नहीं है क्योंकि कृति का नाम किसी के दिल में है और वो शख्स इस वक्त मुंबई में नहीं है,वो इस वक्त दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग कर रहा है।' हालांकि, इस दौरान वरुण ने प्रभास का नाम नहीं लिया था। ये सुनने के बाद फैंस दोनों की शादी का कयास लगाने लगे थे।

आदिपुरुष में साथ नजर आएंगे कृति-प्रभास

कृति सेनन ने 2014 में तेलुगु फिल्म थ्रिलर 1: नेनोक्कादीन से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वो हिंदी फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करे तो वो जल्द ही फिल्म गणपत, शहजादा और आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। वहीं प्रभास ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 में रिलीज हुई फिल्म ईश्वर के साथ की थी। इसके बाद 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली के बाद वो पैन इंडिया स्टार बनकर उभरे थे। वहीं प्रभास की अपकमिंग फिल्मों के लिस्ट में आदिपुरुष के अलावा फिल्म सालार भी शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.