कुलदीप ने हासिल की लय

Updated on 01-05-2022 10:23 PM

दिल्ली कैपिटल्स के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का प्रदर्शन आईपीएल के इस 15 वें सत्र में अच्छा  कुलदीप ने इसका कारण बताते हुए कहा है कि उन्हें टीम में अपने अनुसार गेंदबाजी की आजादी मिली है।कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के टीम प्रबंधन के साथ ही मुख्य कोच रिकी पोंटिंग, सहायक कोच शेन वॉटसन सहित तमाम लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें कैपिटल्स में आने के बाद अपने को व्यक्त करने की आजादी मिली है और यहीं से उनका खेल बेहतर हुआ। कुलदीप ने कहा, 'जब आपको अपने को व्यक्त करने की आजादी मिलती है, तब आप हर चीज का आनंद लेने लगते हैं।

जब मैंने कैपिटल्स के साथ अपने अभ्यास सत्र के दौरान मुख्य कोच पोंटिंग से बात की तो उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और वह मुझे सभी 14 लीग मैचों में कैपिटल्स के लिए खेलते देखना चाहते हैं। उनके साथ हुई उस बातचीत ने मुझे बहुत प्रेरित प्रेरित किया।'

साथ ही कहा, 'वॉटसन ने भी मेरी बहुत सहायता की है। मैं बहुत खुशकस्मित हूं कि मैंने वॉटसन के साथ तीन-चार सत्रों में काम किया है। उन्होंने विशेष रूप से खेल के मानसिक पहलू को लेकर मेरी मदद की। मैंने उनके साथ बहुत सारी बातें साझा की। मैं उनके साथ खुलकर बात करता हूं।' कुलदीप ने कहा कि टीम के कप्तान ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग के कारण भी उन्हें कई विकेट मिले हैं। इस गेंदबाज ने कहा, 'मुझे लगता है कि ऋषभ स्टंप के पीछे महेन्द्र सिंह धोनी की तरह बनते जा रहे हैं। वह अच्छा मार्गदर्शन करता है और मैदान पर शांत भी रहता है।

पर्पल कैप की दौड़ में चहल और कुलदीप में मुकाबला

कुलदीप और राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। जहां चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शीर्ष पर हैं और पर्पल कैप के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं। वहीं कुलदीप भी इस दौड़ में बने हुए हैं और उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दूसरी ओर सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में कैपिटल्स के डेविड वॉर्नर 261 रन और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर 290 रन बनाकर शीर्ष-10 में शामिल हैं।

वहीं पर्पल कैप की दौर में चहल के सबसे ज्यादा 8 विकेट हैं और वह शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि कुलदीप भी इतने ही विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.