दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ते ही बदली कुलदीप की तकदीर, पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे

Updated on 13-04-2022 07:29 PM

मुम्बई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुलदीप अब तक खेले गये 4 मैचों में कुल 10 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। इस प्रदर्शन से कुलदीप के करियर को नई उर्जा मिली है क्योंकि पिछले कुछ समय में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

इसी कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से उन्हें खेलने के काफी कम अवसर मिले थे। यहां तक कि केकेआर ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया था।  इस बार मेगा नीलामी में कुलदीप को कैपिटल्स ने खरीदा और इस टीम के साथ जुड़ते ही कुलदीप की गेंदबाजी बेहतर हो गयी। टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने नीलामी में कुलदीप को खरीदने का कारण भी बताया है।

पोंटिंग ने कहा, कुलदीप यादव को केकेआर के साथ दो साल तक बहुत कम अवसर मिले। वहीं हमें पता था कि अगर इस गेंदबाज में भरोसा रखा जाये तो वह वह बेहतर हो सकता है। इसी कारण हम छोटे-छोटे हैंडब्रेक अनलॉक कर रहे, जो खिलाड़ियों को खुलकर खेलने से रोक रहे हैं। कुलदीप के मामले में भी ऐसा ही है। उनके जैसे स्तर के गेंदबाज के लिए केकेआर में रहना और नहीं खेलना समझ से परे है। नीलामी में उन्हें जोड़ने का एक कारण यह भी था कि हम उनमें आत्मविश्वास जगा कर एक बेहतर गेंदबाज बनाना चाहते थे।

पोंटिंग के अनुसार कुलदीप जैसे गेंदबाजों के साथ आपको धैर्य रखना होता है क्योंकि टी20 क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों के लिए हर समय एक समान नहीं रहता है। कुलदीप जैसा भी प्रदर्शन करें हमारा व्यवहार उनके प्रति बदलेगा नहीं। कुलदीप ने अब तक खेले 4 मैच में 15.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में 35 रन देकर 4 विकेट लिए। यह आईपीए में उनका साल 2022 में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.