कुंवर ने नए पंजाबी पॉप एंथम 'क्रेज़ी4यू' के जरिए युवा प्यार के खुमार को किया जीवंत

Updated on 16-07-2026 06:58 PM
इंदौर : कुंवर के नए गाने 'क्रेज़ी4यू' में प्यार में पड़ने के रोमांच, बेताबी और खुशनुमा हलचल को बखूबी दर्शाया गया है। वैश्विक मंच पर पंजाबी संगीत की नई लहर की सबसे शानदार आवाजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बना रहे भारतीय-कनाडाई सिंगर-सॉन्गराइटर कुंवर, एक हाई-एनर्जी पॉप ट्रैक के साथ वापस लौटे हैं। यह गाना किसी के ख्यालों में पूरी तरह से खो जाने के खूबसूरत एहसास को बयां करता है। कुंवर के सिग्नेचर साउंड और गायकी के साथ मॉडर्न पॉप प्रोडक्शन के मिश्रण से सजा क्रेज़ी4यू, उस प्यार का जश्न मनाता है जो आपके दिलो-दिमाग से नहीं उतरता। यह पुरानी यादों पर मुस्कुराने, बातों को दोहराने और उनसे दोबारा मिलने का बेसब्री से इंतजार करने के बारे में है। अपनी शानदार बीट्स और कैची हुक के साथ, इस ट्रैक में युवा प्यार का बेफिक्र अंदाज झलकता है, जो इसे लेट-नाइट ड्राइव्स, प्लेलिस्ट और डांस फ्लोर के लिए एकदम सही गाना बनाता है। मूल रूप से, क्रेज़ी4यू' इस बात की याद दिलाता है कि कैसे प्यार लोगों को एक बेहतरीन अहसास में खुद को भुला देने पर मजबूर कर देता है। इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए कुंवर कहते हैं, "लगभग हर किसी ने उस दौर का अनुभव किया है जब कोई व्यक्ति बिना किसी कोशिश के चुपचाप आपके ख्यालों पर छा जाता है। इसी एहसास ने क्रेज़ी4यू को प्रेरित किया है। मैं किसी से प्यार होने के उस रोमांच को कैप्चर करना चाहता था, और साथ ही एक ऐसा गाना बनाना चाहता था जिस पर श्रोता झूम सकें, क्योंकि सबसे खुशमिजाज गाने अक्सर सबसे गहरी भावनाओं से ही निकलते हैं। मेरे पिछले गाने 'पीछे तेरे' को मिले बेपनाह प्यार के लिए मैं बेहद आभारी हूं और मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को इस नए गाने में भी अपनी कहानी की कोई न कोई झलक जरूर मिलेगी।" मूल रूप से पंजाब के भटिंडा के रहने वाले और अब टोरंटो,कनाडा में बसे कुंवर ने हिप-हॉप, आरएंडबी और यूके-प्रेरित साउंड्स के साथ पंजाबी धुनों का बेहतरीन मिश्रण करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनका पिछला गाना 'पीछे तेरे' जबरदस्त हिट रहा और इंडिया व ग्लोबल स्पॉटिफाई वायरल चार्ट्स दोनों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। क्रेज़ी4यू के साथ वे अपने इसी सफर को आगे बढ़ा रहे हैं, जो एक कलाकार के रूप में उनके विकास और सीमाओं के पार दर्शकों से जुड़ने की उनकी क्षमता को दर्शाता है। क्रेज़ी4यू को यहां सुनें: https://youtu.be/3c7Iw3AoiZQ?si=aT039z-iC6Os2Are

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
इंदौर : कुंवर के नए गाने 'क्रेज़ी4यू' में प्यार में पड़ने के रोमांच, बेताबी और खुशनुमा हलचल को बखूबी दर्शाया गया है। वैश्विक मंच पर पंजाबी संगीत की नई लहर…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
Advt.