ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय बने लक्ष्य

Updated on 20-03-2022 07:21 PM

बर्मिंघम भारत के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहुंचने के साथ ही एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। लक्ष्य ने सेमीफाइनल में मलेशिया के ली जि जिया को तकरीबन सवा घंटे तक चले मुकाबले में 21-13, 12-21, 21-19 से हराया।

इस प्रकार वह ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले अब तक भारत की ओर से प्रकाश नाथ, प्रकाश पादुकोण, पुलेला गोपीचंद और साइना नेहवाल ने ही फाइनल में प्रवेश किया था।

पादुकोण ने साल 1980 में और गोपीचंद ने 2001 में खिताब जीता था जबकि प्रकाश नाथ को 1947 में और महिला वर्ग में साइना नेहवाल को 2015 में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैच जीता और फाइनल भी खेलने को मिलेगा।’’ लक्ष्य ने पहले गेम में शानदार बचाव करते हुए 11-7 से बढ़त बनायी। लक्ष्य ने गेम अंक बनाये और पहला गेम जीत लिया। वहीं दूसरे गेम में ली ने वापसी की और मुकाबला निर्णायक स्तर तक ले गए। इसमें भी लक्ष्य की बढ़त बरकरार रही। जीत से उत्साहित लक्ष्य ने कहा, ‘‘मैं घबराया था पर मैंने केवल मैच के बारे में ही सोचा। यह ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप सेमीफाइनल था और मन में कई विचार रहे थे पर मैंने अपना ध्यान खेल पर बनाये रखा।’’ 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.