29 मई से एक्सेलसन के साथ अभ्यास करेंगे लक्ष्य

Updated on 27-05-2022 08:43 PM

नई दिल्ली शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को विश्व के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन के साथ अभ्यास के लिए अनुमति मिल गयी है। आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुए ही लक्ष्य को यह अनुमति दी गयी है। खेल मंत्रालय ने कहा, ‘‘लक्ष्य 29 मई से पांच जून (आठ दिन) तक दुबई में एक्सेलसन के साथ अभ्यास करेंगे।

 जिसके बाद वह 19 जून को मलेशिया के कुआलालंपुर में मलेशियाई ट्रेनिंग सेंटर में 19 से 26 जून (आठ दिन) तक ट्रेनिंग लेंगे।’’वहीं महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू भी टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के लिए अपने साथ फिटनेस ट्रेनर एम श्रीकांत को भी दौरे पर ले जा सकेंगी।


खेल मंत्रालय के एक अन्य बयान में कहा गया, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिये ट्रेनिंग के दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसमें सिंधू ओर उनके फिजियो का हवाई यात्रा, ठहरने और अन्य खर्चा शामिल रहेगा।’’ मंत्रालय ने साथ ही सिंधू की अपने फिटनेस ट्रेनर को साथ ले जाने के लिये वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.