देर रात नवाजुद्दीन ने बच्चों और बीवी को घर से निकाला? रोती बिलखती आलिया बोलीं- इतना गिर गया वो

Updated on 03-03-2023 08:02 PM
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वाइफ आलिया के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब रोते गिड़गिड़ाते आलिया सिद्दीकी ने वीडियो शेयर किया है और आरोप लगाया है कि नवाज ने उन्हें और दोनों बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस वीडियो में आलिया दोनों बच्चों के साथ बंगले के बाहर नजर आ रही हैं। उनके साथ बेटी और बेटा भी है। दोनों बच्चे रोते नजर आ रहे हैं। आलिया ने नवाज को लेकर कहा कि वह कभी नहीं जानती थीं कि एक्टर इतना गिर जाएंगे। उन्हें बंगले से बाहर कर दिया है। मुझे नहीं पता मैं कहां जाऊंगी।
आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने शुक्रवार को वीडियो शेयर किया। वह कहती हैं, नवाज इतना गिर जाएगा मैंने कभी नहीं सोचा था। मेरी बच्ची और बेटे की हालत हो रही है मैं सभी को दिखाना चाहती हूं। रात 11.30 और 12 बजे का समय है। मैं अभी नवाज (Nawazuddin Siddiqui) के बंगले से आई हूं। हमें बंगले से निकाल दिया है। उन्होंने कहा है कि हम घर में नहीं आ सकते हैं। हमें रोड पर खड़ा कर दिया है। मेरे पास न तो पैसे है न ही होटल है। नवाज इतना गिर जाएगा मैंने कभी सोचा नहीं था। मेरी बेटी रो रही है। बिल्कुल शर्म नहीं है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का आरोप, घर से निकाला

आलिया ने लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि यह नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का सच है जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा। मुझे अचानक वर्सोवा पुलिस स्टेशन से बुलावा आया। मैं वहां गईं और वापस आई तो मुझे घर से निकाल दिया गया। मुझे घर में घुसने नहीं दिया गया। कई गार्ड्स वहां मौजूद थे।

बोलीं- आप नवाजुद्दीन सिद्दीकी की असलियत देखिए

वह आगे कहती हैं, मुझे और मेरे बच्चों को इस आदमी (नवाज) ने सड़क पर रहने के लिए बेरहमी से छोड़ दिया था.. मेरी बेटी को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसका अपना पिता उसके साथ ऐसा कर सकता है और रो रही थी। शुक्र है कि मेरे एक रिश्तेदार ने हमें अपने एक कमरे के घर में ले लिया..मैं वीडियो शेयर कर रही हूं, जिसमें आप इस शख्स की असलियत देख सकते हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर रेप का केस

बता दें कुछ दिन पहले आलिया ने पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर रेप का आरोप लगाया था। उन्होंने केस भी दर्ज करवाया है। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। इससे पहले कोर्ट से राहत मिली थी और दहेज का केस खारिज कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.