'लाफ्टर शेफ' प्रोमो: खलनायक बन गए अली गोनी, राहुल वैद्य पर चलाया हंटर, बोले- गरम पानी की रेसिपी पूछ रहा था!

Updated on 12-09-2024 03:29 PM
भारती सिंह का शो 'लाफ्टर शेफ' हर एपिसोड के साथ सबका फेवरेट होता जा रहा है। खाना बनाने के साथ-साथ हंसाने वाले इस शो में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन से लेकर अली गोनी-राहुल वैद्य सहित कुल 6 जोड़ियां हैं। अब सेट पर अली गोनी खलनायक बनकर आएंगे और अपने ही पार्टनर राहुल वैद्य पर खूब हंटर चलाएंगे। इस अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसे देख हंस-हंसकर आपके पेट में दर्द होने लगेगा। इस बार 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी भी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।

Laughter Chefs Unlimited Entertainment में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, राहुल वैद्य-अली गोनी, निया शर्मा-सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, जन्नत जुबैर-रीम शेख और करण कुंद्रा-अर्जुन बिजलानी हैं। जज और शेफ हरपाल सिंह इन्हें हर एपिसोड में अलग तरह की डिश बनाने के लिए कहते हैं। और इसे बनाते वक्त इतनी कॉमेडी होती है कि सबकी हंसी छूट जाती है।

इस बार Aly Goni भी सबको खूब हंसाने वाले हैं। वो सेट पर बड़ी-बड़ी नकली मूंछे लगाकर आ जाते हैं और अपने पार्टनर Rahul Vaidya पर हंटर चलाने लगते हैं। इस प्रोमो में राहुल वैद्य कहते हैं, 'मैं खाना अकेले बना लूंगा।' इसके बाद अली हंटर लेकर आते हैं और राहुल को मारने लगते हैं। कहते हैं, 'तू बनाएगा खाना?' वो सभी को बताते हैं, 'इसको डॉक्टर ने बोला है कि गरम पानी पियो, मुझे फोन करके बोलता है कि गरम पानी की रेसिपी क्या होती है।'

कृष्णा अभिषेक ने भी की राहुल वैद्य की बेइज्जती


इसके बाद कृष्णा अभिषेक भी राहुल वैद्य की जमकर बेइज्जती करते हैं। वो कहते हैं, 'कस्टमर केयर वाले भी इसको नहीं कहते हैं कि गाना कॉपी करने के लिए स्टार दबाइए, क्योंकि उनको पता है कि इसके पास स्टार होगा ही नहीं।

शो में आएंगे मुनव्वर फारूकी


मुनव्वर फारूकी को 'लाफ्टर शेफ' के सेट पर देखा गया। वो जल्द ही इस शो में नजर आने वाले हैं। इसे आप कलर्स चैनल और जियो सिनेमा एप पर गुरुवार और शुक्रवार को देख सकते हैं। रात 10 बजे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.