गति शक्ति मिशन को लांच कर पीएम मोदी ने कहा, देश के 25 सालों के विकास की नींव रख रहे

Updated on 14-10-2021 08:05 PM

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नेशनल मास्टर प्लान 'गति शक्ति' को लांच कर दिया। प्लान के तहत देशभर में रेल, मेट्रो, वॉटरवेज सहित तमाम सेक्टर्स में 1 लाख करोड़ रुपये तक के काम किए जाएंगे। प्रोजेक्ट को लांच कर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम देश के 25 सालों के विकास की नींव रख रहे हैं।

गति शक्ति के जरिए 21वीं सदी में देश के विकास का खाका तैयार हो सकेगा।इसके द्वारा सभी जरूरी प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हो जाएंगे।पीएम मोदी ने विकास के लिए इंफ्रास्टक्चर को महत्वपूर्ण करार देकर कहा कि क्वॉलिटी ढांचा बेहद जरूरी है। उसके आधार पर ही देश विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है।


उन्होंने कहा कि अब तक तमाम सरकारी विभाग अलग-अलग काम करते थे। उनके बीच कोई समन्वय नहीं होता था, जिससे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में देरी होती थी।अब ऐसा नहीं होगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के विरोध पर भी तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग इन्फ्रास्ट्रक्चर के विरोध पर गर्व करते हैं।

 उनका इतना ही काम है।' पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते कुछ सालों में हमारी एप्रोच समन्वय के साथ विकास परियोजनाओं पर काम करने की रही है। इससे विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों की तुलना में भारत आज ज्यादा स्पीड और अधिक स्केल पर काम कर रहा है। कुछ दल सिर्फ आलोचना में ही जुटे हैं। ये लोग इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी विरोध कर रहे हैं।


इतना ही नहीं पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा,पहले वर्क इन प्रोग्रेस के बोर्ड हर जगह लगा दिए जाते थे। लोग समझते थे कि यह काम,तब कभी पूरा नहीं होगा। इससे पता चलता है कि लोगों में कितना अविश्वास था। लेकिन हमारी सरकार ने इस सोच को बदला है। हमने अच्छे से प्लानिंग की और फिर परियोजनाओं को गति देने का भी काम किया है।'


अपनी सरकार के दौर में हुए काम का ब्यौरा देकर पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक देश में सिर्फ 5 वॉटरवेज थे, जो अब बढ़कर 13 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 9,000 किमी रेलवे लाइन का दोहरीकरण हुआ है। इसके अलावा 24,000 करोड़ रेलवे लाइन इलेक्ट्रिक हो रही हैं। फिलहाल देश में 16,000 किमी गैस पाइपलाइन पर काम चल रहा है। देश में 1,000 किलोमीटर मेट्रो रूट पर भी काम चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.