सलमान के फार्महाउस की रेकी करने वाला लॉरेंस गैंग का गुर्गा सुक्खा गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर होटल में छिपा था

Updated on 17-10-2024 12:26 PM
नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि सुखा को हरियाणा के पानीपत से पकड़ा गया है । नवी मुंबई लाए जाने के बाद उसे गुरुवार को एक अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को पकड़ने के लिए नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और पानीपत पुलिस ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया। वह होटल में छिपा हुआ था। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल बढ़ाए हुए था।

सुक्खा ने सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी

नवी मुंबई पुलिस के मुताबिक, शूटर सुक्खा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वह उन आरोपियों में शामिल है, जिसने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्महाउस पर हमला करने की साजिश का मुख्य आरोपी था। सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गैंग का नेटवर्क कई गांवों में फैला हुआ है

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में शूटर ने बताया कि वह लॉरेंस गैंग से काफी समय से जुड़ा है। इस पूछताछ में ये भी पता लगा है कि गैंग का नेटवर्क कई गांवों में फैला हुआ है और इस काम में कई लड़के शामिल हैं। पुलिस ने बताया है कि सुक्खा ने ही सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे।

पहचान छुपाने के लिए बदमाश ने दाढ़ी और बाल बढ़ाए हुए थे


चूंकि शूटर को पकड़ने के लिए लोकल पुलिस की मदद चाहिए थी तो वहां अधिकारियों की मदद से पानीपत पुलिस और मुंबई पुलिस की जॉइंट टीम ने नई अनाज मंडी कट के पास स्थित एक होटल में पहुंची। यहां रिसेप्शन पर पूछताछ की गई तो पता लगा कि शूटर शाम से होटल में ठहरा है। वो नशे में धुत था। रिपोर्ट के मुताबित, सही से नाम भी नहीं बता पा रहा था। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में फोटो से शूटर का मिलान नहीं हुआ लेकिन डॉक्यूमेंट्स से उसकी पहचान की गई। बताया जा रहा है कि अपनी पहचान छुपाने के लिए बदमाश ने दाढ़ी और बाल बढ़ाए हुए थे।

सलमान खान ने चार्जशीट में कहा था- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ

जून में पुलिस को पनवेल में उनके फार्महाउस के पास एक्टर को निशाना बनाने की योजना का पता चला था। यह घटना अप्रैल में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद हुई। बता दें कि सलमान खान ने इस मामले में दायर चार्जशीट में कहा था कि उन्हें लगता है कि उनके घर हुई फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है, जो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारना चाहता है। एक्टर का ये बयान मुंबई पुलिस द्वारा अदालत में दायर चार्जशीट में दर्ज है। उन्होंने ये भी बताया था कि इसी साल जनवरी में फर्जी पहचान वाले दो अज्ञात शख्स उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर जबरन घुसने की कोशिश की थी।

गैंग के करीब 60-70 सदस्य खान पर नजर रखे रहे थे

बता दें कि साल 2022 में उनकी बिल्डिंग के बाहर उनके पिता को धमकी भरा एक पत्र भी मिला था और साल 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक धमकी भरा ईमेल मिला था। पुलिस ने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के करीब 60-70 सदस्य खान पर नजर रखे रहे थे। उन्होंने उनके बांद्रा वाले घर से लेकर, पनवेल फार्महाउस, फिल्म की शूटिंग वगैरह पर भी नजरें रखी थीं। साजिश को लेकर मिली खास जानकारी के बाद 24 अप्रैल के पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.