युवाओं के लिए नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं : सुश्री उइके

Updated on 06-10-2021 06:19 PM

रायपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राखी जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने जेसीआई द्वारा पूरे देश में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें व्यक्तित्व विकास एवं अन्य विषयों पर प्रशिक्षण देकर संस्था द्वारा देशहित में अच्छा कार्य किया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण चलाएं, जिससे हमारे युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भागीदारी करें। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को उनकी रूचि का पाठ्यक्रम मिल सके, इसलिए सभी विश्वविद्यालयों में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने विचार सुसंगत तरीके से रखने एवं संवैधानिक विषयों आदि की जानकारी, अधिकारों की जानकारी भी प्रशिक्षण के जरिए दिये जाने की आवश्यकता है।


    जेसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जैन ने राज्यपाल द्वारा संस्था को लगातार प्रोत्साहन दिये जाने पर उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि आपके सर्वोच्च पद तक पहुंचने से हम सबको विशेषकर महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि संस्था 125 देशों में कार्य कर रही है। वर्तमान में पूरे देश में 55 हजार से अधिक सदस्य हैं। यह संस्था व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, रक्तदान शिविर भी आयोजित करती है। कोविड महामारी के दौरान भी संस्था ने समाज की सहायता के लिए काफी कार्य किए। संस्था द्वारा सीनियर मेंबर एसोसिएट बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है।


    प्रतिनिधिमण्डल में जेसीआई इंडिया के सिनेटर बोर्ड के डायरेक्टर श्री राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती योगिता जायसवाल, श्री राजेश सराफ, श्री अमिताभ दुबे, श्रीमती जया अरोरा, श्रीमती आंचल पंजवानी, श्री अमितेश पाठक उपस्थित थे। जेसीआई ने राज्यपाल का जेसीआई पिन लगाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। राज्यपाल ने भी संस्था के सदस्यों का शाल देकर सम्मान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.